home page

IMD का दिल्ली में इस दिन आने वाली है बारिश, जानें कैसे रहेगा मई में मौसम का हाल

गर्मी के बढ़ते पारे के बीच IMD ने दिल्ली में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 | 
weather

Newz Funda, New Delhi राजधानी दिल्ली में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम सुहाना बना हुआ है।  वहीं तेज हवाओं एवं कुछ इलाकों में होने वाली हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी काफी गिरावट दिख रही है। आईएमडी के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आगामी 2 और 3 मई को दिल्ली  का  अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

अगले एक सप्ताह तक  दिल्ली के  कुछ इलाकों में बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल माह में भी दिल्ली को गर्मी से काफी राहत है। अप्रैल माह के अधिकांश दिनों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा  है।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वीरवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

महज एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। इसका प्रमुख कारण दिल्ली में  चल रही तेज हवा एवं गुरुवार शाम को कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी है। 

चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं

मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक सुहाना मौसम बना रहेगा और तापमान 35 डिग्री से ज्यादा नहीं जाएगा। मई माह  की शुरुआत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम  तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

प्रदूषण से राहत

 तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से राजधानी की हवा में काफी सुधार देखा गया है। गुरुवार को जहां दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 था, वहीं शुक्रवार को यह 152 दर्ज किया गया, जोकि यह मध्यम श्रेणी में आता है।

अगले दो दिनों तक प्रदूषण के मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, राजधानी में अप्रैल में अधिकांश दिन प्रदूषण से राहत रही है। बीते 10 दिनों में अधिकांश समय प्रदूषण में मध्यम श्रेणी  में रहा। शुक्रवार को यह बढ़कर खराब श्रेणी में चला गया था। लेकिन देर शाम चली तेज हवाओं एवं बूंदाबांदी के चलते इसमें कमी देखने को मिली।

दूसरी तरफ हल्की बूंदाबांदी

शुक्रवार को हवाओं की गति छह से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जिसके चलते प्रदूषण कणों का बिखराव तेजी से हुआ। दिल्ली के ITO पर सबसे कम प्रदूषण रहा जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 दर्ज किया गया।

वहीं, सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र मंदिर मार्ग रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया। अगले दो दिन राजधानी में एक तरफ जहां हवा की रफ्तार तेज रहेगी तो वहीं दूसरी तरफ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते वायु प्रदूषण फिलहाल दिल्ली में कम रहेगा। यह अगले दो दिन मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा।