IMD ने इन राज्यों में भारी बरसात को लेकिन किया अलर्ट जारी, जानें ताजा अपडेट

Newz Funda, New Delhi मानसून की जगह जगह बरसात हो रही है, इससे कई जगह पर जलभराव होने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी मौसम का अनुमान जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, मिजोरम और ओडिशा के कई जिलों में तेज बरसात सोमवार को होगी। इसी को लेकर यहां यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर घग्घर नदी में हरियाणा के अंदर लगातार जलस्तर घट रहा है। राजस्थान के कई एरिया में घग्घर का पानी बढ़ रहा है।
यहां पर येलो अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर-पूर्व और दक्षिण इंडिया के प्रदेशों में बरसात होगी। यहां पर बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाके में भारी बरसात की संभावना बताई है। बरसात को लेकर कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विभाग के अनुसार 2 अगस्त और 3 अगस्त के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बरसात में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ 3 अगस्त के बीच दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम और भारी बरसात की भी होने की संभावना है।