home page

Earthquake Update: बिहार में फिर कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का आया भूकंप

बिहार के अररिया में बुधवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4ण्3 थी।

 | 
quake

Newz Funda, New Delhi 2022 से लेकर अब तक  भारत के अलग अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे। भारत के लगभग हर कौने में भूकंप के झटकों को महसूस किया जा रहा है।

ऐसे में बिहार के अररिया में भी बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 नापी गई है। विभागीय जानकारी अनुसार सुबह 5 बजकर 35 मिनट के आसपास झटके महसू किए गए।

भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर अंदर था। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही कि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को नेपाल में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में धरती हिली थी। हालांकि यहां भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। रविवार और सोमवार की रात को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप आया था। बताया गया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटे तीन बार झटके महसूस किए गए। 

21 मार्च को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता भी 6ण्6 मापी गई थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे को लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। ये झटकेए हरियाणाए पंजाबए उत्तर प्रदेशए उत्तराखंडए हिमाचल प्रदेश तक महसूस किए गए थे।