home page

Weather Updates: 24 से लेकर 27 तक दिल्ली की इन जगहों पर होगी झमाझमा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Rain अलर्ट

बारिश को लेकर काफी समय से आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि राजधानी दिल्ली में 24 से 27 जनवरी तक भारी बारिश होने वाली है.
 | 
weaher 2023

Newz Funda, New Delhi देश की राजधानी दिल्ली में दिन और रात दोनों में बारिश आने के आसार है। जानकारी के मुताबिक इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह भी बारिश की बूंदों के बीच आयोजित होने वाला है। उस दिन भी बारिश आने के आसार दिख रहे हैं. 

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक दिल्ली का मौसम बहुत ही सुहावना रहने वाला है क्योंकि इ दिनों में सरकार ने बारिश होने की संभावना जताई है। दोपहर में बारिश होने की संभावना कम जताई जा रही है। 

जनवरी के बचे हुए दिन अब भिगने वाले हैं. इन दिनों में लोगों को बारिश, आंधी, धूप, बादल जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री जनवरी में दो साल बाद देखने को मिलने वाला है। 

आपको बता दें कि मौसम विभाग देश की राजधानी में अगल हफ्ते बारिश को लेकर ऐलान कर दिया है कि, 24 से 27 जनवरी तकर दिल्ली के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ सकता है.

24 से 27 जनवरी कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में 22 जनवरी यानी आज कोहरे का कहर व ठंड ज्यादा देखने को मिलने वाली है। जिसके कुछ घंटो बाद धुप भी निकलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने वाला है। 

वहीं 24 से 27 जनवरी की बात करें करें तो बारिश तो होनी ही है साध ही तापमान में भी बढ़ोतरी होने वाली है। 24 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 25 से 27 तक लगातार मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

शनिवार को कैसा रहा मौसम

शनिवार के मौसम की बात करें तो हल्के बादल रहे हैं, धूप बहुत ही कम देखने को मिली. अब बात करें ठंड की तो लोगों को ज्यादा ठंड महसुस नहीं है, हल्के बादलों की गिरमाइश ने ठंड को दूर कर दिया है। 

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री रहा है। यह तापमान समान्य से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। पिछले दो सालों से जनवरी में इतना ज्यादा तापमान पहली बार हुआ है। 

2022 में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और 2021 में 22.6 डिग्री तक ही गया था। वहीं न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी। यह महज 6.2 डिग्री पर आ गया है। यह तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम है।

बूंदाबांदी या हल्की बारिश के बीच मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस 

लोदी रोड के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, रिज का 5.6 डिग्री, आया नगर का 6.4 डिग्री, गुरुग्राम का 6.8 डिग्री, जाफरपुर का 5.6 डिग्री और मंगेशपुर का 4.5 डिग्री रहा है। 

हवा में नमी का स्तर भी बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन अब रविवार को मौसम साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक ही जा सकता है। 

सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास बना रहने वाला है। 24 जनवरी की रात से हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है.