home page

इस गांव की महिलाएं अपने पतियों को छोड़कर जा रही हैं मायके! Reason जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कभी सुना है कि मक्खियों के कारण घर उजड़ने तक की नौबत आ जाए। ऐसी ही खबर बता रहे हैं।

 | 
afd

Newz Funda, Hardoi मक्खियों के कारण परेशानी की खबर तो सुनी होगी। लेकिन कभी यह नहीं सुना कि इनके कारण घर के उजड़ने तक की नौबत आ जाए। जी हां, उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi) की यहां आपको कहानी बता रहे हैं।

जहां के कुछ गांवों में आज ऐसे ही हालात हो रहे हैं कि लोगों का दांपत्य जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है। जिसका कारण है गांव में फैला मक्खियों का आतंक।

यहां मक्खियों के कारण लोगों के डेली के काम भी नहीं हो पा रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि लोगों को उनकी पत्नियां छोड़कर जा रही हैं। लाख कोशिशों के बाद भी घर बसाने के लिए ये महिलाएं तैयार नहीं हो पा रही हैं।

लोग इन गांवों में मक्खियों की समस्या से छुटकारे के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिसके बाद अब फिर से समस्या के सुधार की मांग होने लगी है। 

afsd

न लोगों की शादियां हो रहीं, न ही रिश्ते आ रहे

जिले के अहिरोरी विकासखंड की कहानी भी ऐसी है। यहां पर 6 गांव हैं, जहां 5000 से अधिक लोग रह रहे हैं। सभी की परेशानी मक्खियां हैं कि कोई निजात दिलाए।

गांव के लोगों का घूमना-फिरना, खाना-पीना, नहाना-धोना सब मुहाल हो चुका है। रात को नींद भी ये मक्खियां लेने नहीं देती हैं। मकानों के भीतर, छतों पर सब जगह मक्खियां ही मक्खियां नजर आती हैं।  

हमारी मांगें नहीं मानी तो...

लोगों के शादी के रिश्ते आने बंद हो चुके हैं। जिन लोगों की शादियां हो चुकी हैं, उनको पत्नियां छोड़कर जा रही हैं। वापस लौटने को भी तैयार नहीं हैं।  

इसका कारण आप जानकर हैरान रह जाएंगे। इन मक्खियों के आतंक का कारण आसपास के पोल्ट्री फार्म हैं। जिनकी वजह से दिक्कतें आ रही हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग दोहराई है। इसका समाधान नहीं किया गया तो उन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।