home page

महिला को लगी Ludo की ऐसी लत, मकान मालिक के आगे खुद को भी हार गई; फिर Husband को फोन कर कहा...

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद हर कोई हैरान है।

 | 
afds

Newz Funda, Pratapgarh मामला उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ का है। यहां एक महिला को ऐसी लत लगी कि पति के सारे पैसे और खुद के जेवर उड़ा दिए।

महिला को लूडो खेलने की लत लग गई थी। जिसके बाद उसका यह शौक कहां तक गया, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एक पति ने जो दावा किया है, हर कोई उसको लेकर अचरच में हैं।

लेकिन पति ने कहा है कि उसकी पत्नी लूडो खेलने के पीछे इतनी पागल हो गई कि खुद को मकान मालिक के आगे हार गई।

रविवार शाम को पति की ओर से इस बाबत पुलिस को शिकायत दी गई है।  

आपको बता दें कि महिला का पति फिलहाल दूसरे शहर में काम के लिए जाता है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी यहीं किराए के मकान में रह रही है।

पत्नी को लूडो खेलने की लत लग गई थी। जिसके बाद वह मकान मालिक के साथ ही ताश या लूडो अकसर खेलने लग गई थी। यह उसका रूटीन बन गया था।

एक दिन वह सारे पैसे और जेवर इस गेम में हार गई। हैरानी की बात है कि इसके बाद उसने खुद पर भी दांव लगा दिया और हार गई।

फिर जो हुआ, उसे जानने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

फोन कर कहा-मैं सब हार गई

इसके बाद उसकी पत्नी का खुद उसे फोन आया। जिसने कहा कि मैं सब कुछ यहां तक की खुद को भी हार गई हूं।

अब यहां मत आना, नहीं तो ये लोग आपको मार देंगे। जिसके बाद उसके हाथ-पैर फूल गए।

इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। पति ने पुलिस से मांग की है कि उसकी पत्नी को वापस दिलाया जाए। 

पत्नी ने कहा-मैं दो बच्चों को कैसे पालूं

मामले में उसकी पत्नी का भी बयान सामने आया है। पत्नी ने पति की सारी बातों को गलत बताया है।

कहा है कि वह उसके साथ अकसर मारपीट करता है। जैसे-तैसे अपने बच्चों को पाल रही है।

जिसके लिए उसको दूसरों के घरों में भी काम करना पड़ता है। पति का कोई भी आरोप सही नहीं है। वह उसे कभी भी पैसे नहीं देता है। 

यह पूरा केस प्रतापगढ़ जिले के देवकली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पत्नी का नाम रन्नू है।

उसके पति का नाम उमेश है। वह जयपुर और दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। पति लगभग एक साल से बाहर रह रहा है। 

जिसके बाद से ही उसकी पत्नी को ताश और लूडो खेलने की लत लगी है।

अब किसी भी हाल में पति को पत्नी के लिए पुलिस को शिकायत करनी पड़ी है।