home page

महिला ने काट दिया सो रहे Husband का प्राइवेट पार्ट, इस वजह से दिया खौफनाक कांड को अंजाम

खबर राजस्थान के बाड़मेर से है। जहां एक पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

 | 
safd

Newz Funda, Barmer Rajasthan से लोगों को हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के बाड़मेर में जो एक महिला ने किया, उसे जानने के बाद आपके पैरों नीचे से जमीन निकल जाएगी।

यहां पत्नी ने गुस्से में आकर पति का ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। महिला का पति घटना के समय खेत में सो रहा था। इस वारदात के पीछे अजीब कारण सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। वह उससे पीछा छुड़वाने के लिए इस काम को अंजाम दे गई। 

शादी के बाद खुश नहीं थी महिला

इससे पहले आपने पति और पत्नी के बीच अकसर विवाद देखे होंगे। ऐसा विवाद शायद ही देखा हो। जब कोई महिला पति के साथ ऐसा करने पर उतारू हो गई।

महिला का पति खेत में सो रहा था कि उसने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि यह मामला बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव का है।

जहां पति और पत्नी में विवाद चल रहा था। एक अक्टूबर के इस प्रकरण में सामने आया है कि महिला दूसरी शादी करना चाह रही थी। जिसके कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

वह हर हाल में पति से पीछा छुड़वाना चाह रही थी। जिसके बाद वह आटा-साटा प्रथा से हुई शादी से खुश नहीं थी। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पीड़ित 21 साल का है। वह गोमाराम है, जिसकी शादी को 6 ही माह हुए हैं। इसकी शादी 19 साल की कानू देवी से हुई थी, जो जिले के ही गांव सनावड़ा की रहने वाली है।

वह किसान है और जिस दिन हमला किया गया, खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। हमले के बाद दर्द से कराह उठा।  

फोन पर बात करने को लेकर हुआ विवाद

कहा जा रहा है कि एक माह से दोनों में विवाद चल रहा था। जिसे पंचायती स्तर पर निपटाने के प्रयास हो रहे हैं।

लेकिन दोनों पक्षों में सहमति बनती, उससे पहले ही यह सब हो गया। पीड़ित युवक का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है।  

यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ित गोमाराम का पत्नी से किसी से फोन पर लंबी बात करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर ऐसा किया।

परिजनों का आरोप है कि बेटे को नामर्द बनाने के लिए पत्नी ने हमला किया। जिसमें उसके बहन और बहनोई का भी हाथ है।