home page

लालटेन से झोपड़ी में लगी आग, Pregnant Mother ने 3 साल की बेटी को तो बचा लिया, लेकिन खुद...

राजस्थान के बाड़मेर से बहुत ही भयावह खबर सामने आई है।

 | 
afds

Newz Funda, Barmer मां तो मां होती है। वह संतान को बचाने के लिए खुद जान की बाजी लगा देती है।

ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के बाड़मेर जिले से।

यहां मां ने ममता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसे जानने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं। यहां तीन साल की मासूम बेटी को बचाने के लिए मां ने अपनी जान दे दी।

बेटी को बचाने की खातिर गर्भवती मां ने परवाह नहीं की और खुद जिंदा जल गई।

बता दें कि आग लगने के बाद बेटी को बचाने के चक्कर में मां बुरी तरह झुलस गई थी।

जिसे अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन वह बच नहीं सकी।

उसकी मौत हो गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पति ने महिला से बनवाई थी चाय

बताया जा रहा है कि घटना सेड़वा थाना इलाके की है। जहां शोभाला दर्शन गांव में सोमवार रात को आग लग गई थी।

महिला के पति के अनुसार उसने पीने के लिए चाय मांगी थी। पत्नी ने चाय बनाकर दी और जाकर सो गई।

इसके कुछ देर बाद उन लोगों ने देखा कि झोपड़ी में आग लग गई है।

जैसे-तैसे उसकी पत्नी ने तीन साल की बेटी को उठाया और बाहर की ओर भागी।

इसके बाद वापस आकर जरूरी सामान समेटने की कोशिश की, लेकिन झोपड़ी की छत उसके ऊपर गिर गई।

जिसके कारण बुरी तरह झुलस गई। उन लोगों ने आग पर पानी और मिट्टी डालकर बुझाने की कोशिश की। 

रास्ते में हो गई महिला की मौत

इसी दौरान गंभीर रूप से झुलसी महिला को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

सेड़वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला को रेफर किया गया था।

वे लोग उसे लेकर सांचौर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस समय झोपड़ी में आग लगी।

महिला का पति उस समय पास की ही झोपड़ी में चाय पीकर चला गया था।

वहां सो रहा था। पुलिस की ओर से कहा गया है कि शक है कि आग लालटेन के कारण लगी है।

जो घटना के समय जल रही थी।

बताया जा रहा है कि इसमें महिला 80 फीसदी झुलस गई थी और घर का पूरा सामान भी राख हो गया।

फिर भी जांच की जा रही है।