home page

नए साल पर फिर दिखेगा धुंध और कोहरे का असर, Weather को लेकर फिर विशेषज्ञों ने दिया ये बड़ा Update

मौसम को लेकर जानकारी सामने आई है कि दो दिन राहत के बाद फिर से ठंड और कोहरे का असर दिखेगा।

 | 
AFS

Newz Funda, New Delhi दो दिन से मौसम में कुछ राहत है। राजधानी दिल्ली के साथ ही कई इलाके के लोगों को बुधवार को धूप के दर्शन हो गए। दूसरे दिनों के बजाय ठंड कम रही और धुंध का असर भी नहीं दिखा।

लेकिन विशेषज्ञों की ओर से कहा गया है कि राहत सिर्फ दो दिन के लिए है। नए साल पर फिर से ठंड लौटेगी और धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री नोट किया गया।

Weather को लेकर बड़ा अपडेट यह है कि New Year पर फिर से लोगों को शीत लहरों के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि IMD की ओर से कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

31 दिसंबर तक तो ठंड कम ही रहेगी, लेकिन इसके बाद फिर से धुंध और ठंड का असर व्यापक हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के अलावा मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही कोहरा असर दिखाएगा। इस दौरान तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

चुरू रहा सबसे ठंडा जिला

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान के चुरू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पंजाब, यूपी और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाया।

इसके अलावा असर उत्तराखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और त्रिपुरा के छिटपुट इलाकों में भी धुंध का असर दिखा और लोग लगभग घरों में ही दुबके रहे।

बताया जा रहा है कि यातायात के साधनों पर कोहरे का असर पड़ा है। अभी कई ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने का असर ही पहाड़ों में पड़ रहा है। 

ऐसे होता है आकलन

0 से 50 मीटर-बेहद घना कोहरा
51 से 200 मीटर-घना कोहरा
201 से 500 मीटर-मध्यम कोहरा
501 से 1000 मीटर-हल्का कोहरा