home page

अभी 2 दिन और रहेगा ठंड का असर, दिल्ली और UP समेत इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

IMD की ओर से अभी Weather को लेकर Alert जारी किया गया है।

 | 
afsd

Newz Funda, New Delhi IMD की ओर से Weather को लेकर Alert जारी किया गया है कि ठंड का असर अभी दिखाई देगा। कहा गया है कि अगले चार दिन तक उत्तर भारत में कोहरे का असर भी दिखेगा।

आपको बता दें कि हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तरी राज्यों में कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होगी। इससे पहले भी आईएमडी की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जताया गया था।

वहीं, आशंका ये भी जताई गई है कि हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में भी गहरी धुंध का असर देखा जा सकता है।

यहां अभी भी लोग कड़ी ठंड का सामना कर रहे हैं। वहीं, विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 3 दिन यहां पर ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 

लोगों को दी गई सेहत का ध्यान रखने की सलाह

जिसके कारण लोगों को सलाह दी गई है कि वे सेहत का ध्यान रखें। देश की राजधानी में भी यही हाल बताया जा रहा है। दिल्ली में अगले कुछ दिन तक तापमान सिर्फ 4 डिग्री के करीब रहने की ही आशंका है।

वहीं, अधिकतम तापमान को लेकर 19 डिग्री रहने की बात कही गई है। अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर की बात करें तो भी अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही हाल रहेगा।

घाटी में कई जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग की ओर से ठंड के साथ ही शुष्क मौसम को लेकर भविष्यवाणी की गई है। श्रीनगर के कई इलाकों में हाल ठंड के कारण बिगड़ सकता है। 

कई जिलों में अभी तापमान नीचे

यहां कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, 40 दिन लगातार यहां शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। जिससे तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

बर्फबारी इतनी हो सकती है कि झील, झरनों के साथ ही पीने की पाइपलाइन तक सूख सकती हैं। क्योंकि यही मौसम बताया गया है, जब यहां पर सबसे अधिक बर्फ पड़ती है। जो क्षेत्र ऊंचाई पर स्थित हैं, वहां और भी बर्फबारी होती है।