New Delhi में दिखने लगा ठंड का असर, इन राज्यों में आज होगी Rain; आपके शहर में ऐसा रहेगा Weather
Mausam को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कई जगह आज बारिश के आसार हैं।
![df](https://newzfunda.com/static/c1e/client/100997/uploaded/bfb6e6f8f93c84635d4d47a7017faa4e.jpg?width=789&height=446&resizemode=4)
Newz Funda, New Delhi Weather को लेकर बड़ा अपडेट आपको बता रहे हैं। देश के कई हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है।
आज कई जगहों पर मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना भी जताई गई है। जिसके बाद देश के कई शहरों और इलाकों में ठंड का असर भी देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि लगातार समय के साथ ही मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। दिल्ली में सुबह और शाम के समय कोल्ड दिख रहा है।
वहीं, राजस्थान की बात करें तो यहां पर फतेहपुर शेखावाटी में कड़ी ठंड पड़ने लगी है। इसके अलावा कई इलाके बारिश की चपेट में हैं।
वहीं, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में नीचे दबाव का असर दिखने लगा है। ऐसा ही हाल उत्तरी अंडमान सागर को लेकर है।
आज राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री
अधिकतम तापमान 26 डिग्री
IMD की ओर से कहा गया है कि जल्द ही ठंड और रंग दिखाएगी। कई इलाके चपेट में आएंगे। कई जगह तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ये हाल
न्यूनतम तापमान 13 डिग्री
अधिकतम तापमान 27 डिग्री
यहां कोहरा तो नहीं रहेगा, लेकिन मौसम को परिवर्तनशील बताया गया है।
प्रमुख शहरों का हाल
शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
देहरादून 10.0 25.0
जयपुर 14.0 27.0
शिमला 7.0 23.0
मुंबई 19.0 33.0
श्रीनगर 1.0 15.0
अहमदाबाद 16.0 34.0
भोपाल 12.0 29.0
चंडीगढ़ 12.0 27.0
जम्मू 10.0 25.0
लेह -10 3.0
पटना 15.0 28.0
राजस्थान में भी ठंड देखने को मिलेगी। यहां पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शेखावाटी व उत्तरी राजस्थान के इलाकों में बादलों की वजह से पारा और चढ़ेगा।
ये सिलसिला आगामी दिनों तक रहेगा। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप में बारिश से इन्कार नहीं किया जा सकता।
इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना बन रही है। जिसके कारण रात और दिन के टेंपरेचर पर असर होगा।