home page

आतंकी हरप्रीत Delhi एयरपोर्ट से गिरफ्तार, लुधियाना कोर्ट में बम Blast की रची थी साजिश

एनआईए ने लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता आतंकी हरप्रीत गिरफ्तार कर लिया है।

 | 
adsf

Newz Funda, New Delhi Punjab के लिए राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। पता लगा है कि NIA की ओर से आतंकी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की गई है। दिसंबर 2021 का यह मामला बताया गया है।

लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट की साजिश रची गई थी। विस्फोट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह मारा गया था।

हैप्पी रोडे के साथ लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। रोडे के इशारे पर काम करते हुए हैप्पी ने कस्टम-मेड IED की डिलीवरी की थी। 

अमृतसर का रहने वाला है 
अब एनआईए के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एनआईए ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को गिरफ्तार कर लिया है।

हरप्रीत सिंह लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। NIA ने उसकी गिरफ्तारी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से की है।

हैप्पी मलेशिया पंजाब के जिला अमृतसर के गांव मिआदी कला का रहने वाला है।

मालूम हो कि दिसंबर 2021 में लुधियाना जिला अदालत में बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह मारा गया था।

वहीं घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए थे। इसे लेकर मामला 23 दिसंबर 2021 को जिला लुधियाना आयुक्तालय, पंजाब में दर्ज किया गया था।

वहीं NIA ने मामले को 13 जनवरी 2021 को फिर से पंजीकृत किया था।

मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है
जांच में पता चला है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी हैप्पी मलेशिया लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी था।

लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान में स्थित ISYF (International Sikh Youth Federation) का प्रमुख है।

हैप्पी रोडे के साथ लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। रोडे के इशारे पर काम करते हुए हैप्पी ने कस्टम-मेड IED की डिलीवरी की थी।

इसे पाकिस्तान से भारत भेजा गया था। इसी का उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स के विस्फोट में किया गया था।