home page

Shraddha की Murder से पहले आखिरी चैटिंग आई सामने, Friend से कही थी यह बात

Shraddha ने Murder से पहले अपने दोस्त से चैटिंग की थी। मामले का अब खुलासा हुआ है।

 | 
fd

Newz Funda, New Delhi Shraddha के मर्डर का Case पूरे देश में सुर्खियों में है। इस मामले में चौंकाने वाली बातें लगातार सामने आ रही हैं।

बता दें कि मुंबई की श्रद्धा का कत्ल उसके ही प्रेमी आफताब ने किया था। जो उसके साथ दिल्ली के छतरपुर में लिव-इन में रह रहा था।

18 मई 2022 को हत्या के बाद आफताब ने उसके 35 टुकड़े किए थे। झगड़ा होने के बाद वह हैवान बन गया था। इसके बाद शरीर के टुकड़े दिल्ली के ही जंगल में फेंके गए थे। 

पता होगा कि अब Shraddha Murder Case राजनीतिक रंग भी ले चुका है। दिल्ली के छतरपुर में मुंबई की श्रद्धा हत्याकांड की जांच अहम मोड़ पर है।

दिल्ली पुलिस ने आफताब के माता-पिता का बयान दर्ज किया है। बुधवार को आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया।

इस बीच श्रद्धा को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा की मौत से कुछ देर पहले की आखिरी चैट सामने आई है।

18 मई, 2022 को रात 9 से 10 बजे के बीच श्रद्धा की हत्या हुई थी। इससे पहले शाम 4:34 बजे श्रद्धा ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया था।

वहीं, श्रद्धा-आफताब को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो साल 2020 में श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी थी।

इसमे श्रद्धा ने बताया था कि आफताब उसके टुकड़े करने की धमकी देता है। आफताब की हिंसक प्रवृत्ति से परेशान होकर श्रद्धा वालकर ने मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। श्रद्धा ने पुलिस को कहा था कि आफताब से उसकी जान को खतरा है।

ये सब सामने आया आखिरी चैट में
अपने आखिरी चैट में श्रद्धा अपने दोस्त को कुछ बताने वाली थी। उसने अपने दोस्त को तीन मैसेज किए थे। इसमें श्रद्धा लिखती है- 'Dude, I have got news' यानी मेरे पास एक खबर है।

इससे साफ है कि मौत से चंद घंटे पहले श्रद्धा अपने दोस्त को कुछ अहम बातें बताने वाली थी, लेकिन श्रद्धा को नहीं पता था कि यह उसकी जिंदगी के आखिरी शब्द होंगे।

श्रद्धा ने नहीं दिया फिर कोई जवाब
इसके बाद श्रद्धा फिर लिखती है I got super busy with something यानी मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हो गई थी।

श्रद्धा अपने जिस दोस्त को मैसेज करती है, उसका तुरंत जवाब नहीं आता है। दो घंटे बाद शाम 6:29 बजे श्रद्धा का दोस्त रिप्लाई करता है, लेकिन इसके बाद श्रद्धा का कोई जवाब नहीं आता है।