home page

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड, आज ऐसा रहेगा आपके शहर का Weather

उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड असर दिखाने लगी है। कई जगह मौसम बदल रहा है।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi उत्तर भारत लगभग ठंड की आगोश में समा चुका है। ठंड के कारण आम जनजीवन पर भी इसका असर दिखने लगा है। आपको बता दें कि कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, कोहरे के कारण लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। खासकर वाहन चालकों को इसके कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है।

आपको बता दें कि फिलहाल देश के कई शहरों में धुंध देखी जा रही है। हालांकि वैज्ञानिक इसको फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। 

विभाग का कहना है कि उत्तरप्रदेश और साथ लगते इलाकों में आगामी दिनों में भी कोहरे का असर दिखेगा। आपको देश के शहरों के हाल से रूबरू करवाते हैं। 

फिलहाल लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कई राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेनें भी धीमी गति से चल रही हैं। जिस कारण लोगों को आने और जाने में तकलीफ उठानी पड़ रही है।

गंतव्य तक जाने में लेटलतीफी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 22 दिसंबर के बाद कुछ कमी धुंध में आ सकती है। लेकिन फिलहाल परेशानी उठानी ही पड़ेगी। 

आज ऐसा रहेगा मौसम 

विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली में आज न्यूतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

संभावना जताई गई है कि अभी धुंध के कारण असर दिखेगा। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी अधिक है। यहां AQI 360 रिकॉर्ड किया गया है।  

अन्य जगहों का हाल

लखनऊ का न्यूनतम तापमान-10 डिग्री, अधिकतम तापमान 24 डिग्री 
गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री

कश्मीर और लद्दाख की बात करें तो ठंड रिकॉर्ड पर चली गई है। यहां पर नदी, नाले और झरने तक जमकर बर्फ हो गए हैं। बताया गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री पर चला गया है। वहीं, अधिकतम की बात करें तो यह 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में विशेषज्ञों की ओर से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की आशंका जताई गई है।