home page

Traffic Update: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगो को हो सकती है आने-जाने में परेशानी, बंद होने वाला है आश्रम फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर को बढ़ाकर DND फ्लाई-वे से जोड़ा जाएगा, इस लिए इसको डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा
 
 | 
flyovr
Newz Funda, New Delhi  राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए ट्रैफिक से जुड़ी एक अहम खबर है। जो लोग हर दिन गाजियाबाद और नोएडा से दिल्ली आना जाना करते है उन्हें जल्दी ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दक्षिणी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले आश्रम फ्लाईओवर को डेढ़ महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। 

दरअसल पीडब्ल्यूडी (PWD) काफी वक्त से आश्रम फ्लाईओवर को बढ़ाकर इसे दिल्‍ली-नोएडा डायरेक्‍ट फ्लाईवे से जोड़ने की योजना बना रहा था। हालांकि, फाइनल इंटीग्रेशन के लिए नवंबर की डेडलाइन थी, जो मिस हो गई है। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार अब जनवरी के आखिर तक काम पूरा होने की उम्मीद है। 

फ्लाईओवर बंद होने पर एक बड़ा ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। इसी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि आउटर रिंग  रोड, DND, आश्रम से निकलने वाले दोनों रास्ते और मथुरा रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा से दिक्कत आ सकती है. इससे बचने के लिए आप बारापुला या कालिंदी कुंज का रास्ता ले सकते हैं।

 45 दिनों तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर

आश्रम फ्लाईओवर को एक्सटेंशन काम के लिए 45 दिनों तक बंद रखा जाएगा। जिसके चलते साउथ दिल्‍ली, ईस्ट दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले हफते से काम शुरू किया जाएगा।

जिसके कारण दोनो तरफ से ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी रूप से फ्लाईओवर बंद करने की इजाजत दे दी है। फरवरी 2023 तक काम पूरा हो सकता है।

पीक ऑवर में गुजरती हैं लाखों गाड़ियां

आश्रम चौक से कम से कम 3-4 लाख गाड़ियां पीक ऑवर में गुजरती है।  आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से बारापूला फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज, मथुरा रोड और आईटीओ पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में स्लिप रोड्स से ट्रैफिक मूवमेंट की अनुमति दी जाएगी। 

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी फ्लाईओवर खुला होने के बावजूद इस रूट पर भारी दबाव रहता है, जिसके बंद होने के बाद स्लीप रोड पर भयानक जाम की स्थित बन सकती है।