home page

Morbi Bridge Collapse News: इस कारण ढहा था मोरबी का 145 साल पुराना पुल, जान लीजिए ये 3 बड़ी वजह

Morbi Bridge ढहने से कई लोगों की मौत हुई है। जिसकी चौंका देने वाली वजह सामने आई हैं। 

 | 
asdf

Newz Funda, New Delhi गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बड़े हादसे की चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। यहां पर बना 'झूलतो पुल' गिर गया था। जिससे 140 लोगों का सुराग नहीं लग पाया है।

ये लोग यहां पर घूमने के लिए गए थे। यह उनकी आखिरी सैर साबित हुई। मामला रविवार शाम का है, जब लोग सस्पेंशन ब्रिज का मजा ले रहे थे कि अचानक यह गिर गया था।

बताया जा रहा है कि यह पुल 145 साल पुराना था। जिसका हाल ही के दिनों में रेनोवेशन किया गया था। इसके गिरने के जो कारण सामने आए हैं, वे चौंका देने वाले हैं। हालांकि अभी जांच की जा रही है।  

पहली वजह-कुप्रबंधन
सामने आया है कि अथॉरिटी की तरफ से प्रबंधन का काम ठीक तरह से होता तो यह हादसा बच जाता। इनमें साइन बोर्ड नहीं था।

देखरेख के लिए भी कोई नहीं था। सामने यह भी आया है कि भीड़ को ठीक से मैनेज नहीं किया गया था। जो हादसे का कारण बना। 

दूसरी वजह-भीड़ की वजह से कंपन्न
जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके अनुसार भीड़ को लेकर प्रबंध नहीं थे। बता दें कि इससे होने वाले कंपन्न की जांच नहीं की गई थी। जो हादसे की वजह बना।

पुल पर क्षमता से ज्यादा लोग थे। कई लोगों ने बताया कि जो लोग घूमने आए थे, वे इसको हिला रहे थे। जिसकी वजह से एक्सीडेंट हुआ।

तीसरी वजह-सर्विस लाइफ
यह नहीं देखा गया था कि पुल कितने समय तक भीड़ का बोझ उठा सकता है। यानी इसकी कितनी लाइफ है।

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ समय के बाद पुल का स्ट्रक्चर खराब हो जाता है। जो बोझ नहीं उठा सकता। इसका पुनर्वास या पुनर्निमाण जरूरी है। यहां ऐसा नहीं किया गया था।

पुल में टावर, केबल, गार्डर्स, केबल के लंगर जैसी चीजें होती हैं। लोगों के चलने पर इसके गिरने की संभावना नहीं होती।

अगर भीड़ डेक पर रुक जाए तो गिरने का खतरा रहता है। क्योंकि इससे लोड में इजाफा होता है। इसका कारण केबल पर तनाव का बढ़ना है। जिसका भी ध्यान नहीं रखा गया था।