home page

Mizoram में बड़ा हादसा, पत्थरों की खदान के नीचे दबे 12 मजदूर; दूसरों ने भागकर बचाई जान

मिजोरम में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

 | 
afds

Newz Funda, Hanathial मिजोरम के हनथियाल जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है।

यहां पर सोमवार को पत्थरों की एक खदान अचानक ढह जाने से उसमें 12 लोग दब गए। बताया जा रहा है कि ये मजदूर खाना खाकर दोबारा काम पर लौटे थे कि खदान ढह गई।

एक आदमी ने भागकर जान बचाई। मामला दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। जिसके तुरंत बाद बचाव टीमों को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया।

जितने मजदूर मलबे के नीचे दबे हैं, वे सभी बिहार के बताए जा रहे हैं। 

पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे के वक्त ABCIL इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के लोग काम कर रहे थे।

मजदूरों की संख्या 13 थी। जैसे ही खदान गिरनी शुरू हुई, अचानक 12 लोग नीचे आ गए। एक आदमी भागने में सफल रहा।

बताया जा रहा है कि शाम 7.30 बजे तक किसी भी आदमी को नहीं बचाया जा सका था। कई टीमें प्रयास में जुटी थीं। 

इस खदान में पिछले ढाई साल से काम किया जा रहा है। मजदूरों के साथ ही 5 खुदाई मशीनें और कई ड्रिलिंग मशीनें भी मलबे में दबी बताई जा रही हैं।

बचाव के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और असम राइफल की टीमें लगी हुई हैं।

मजदूरों ने की भागने की कोशिश

पास के गांव लेइते और हनथियाल के लोग भी मजदूरों की जान बचाने में जुटे हैं। 

मेडिकल टीमों की ओर से भी मोर्चा संभाल लिया गया है। वहीं, यंग मिजो एसोसिएशन के वॉलंटियर्स भी मदद में जुटे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो मजदूरों ने पहाड़ को काफी गहराई तक तोड़ा था, जिसके कारण अचानक गिरा। शुरुआत में पत्थर गिरने लगे, तो कुछ लोग वहां से भागे।

लेकिन कुछ लोग वहीं फंस गए। फिर पूरी पहाड़ी की मिट्‌टी दरकी और उन मजदूरों पर गिर गई है।

इसके बाद बचाव का काम शुरू किया गया। पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।