home page

IndiGo Domestic Flights: यात्रियों के लिए खुशखबरी! इंडिगो ने इन दो शहरों के बीच शुरू की स्पेशल फ्लाइट, फटाफट जानिए डिटेल्स

IndiGo की ओर से दो स्पेशल फ्लाइटें शुरू की गई हैं। इन नए रूट्स पर यात्रियों को लाभ मिलेगा। 

 | 
indigo

Newz Funda, New Delhi IndiGo की ओर से Domestic Flights में इजाफा किया गया है। आपको बता दें कि घरेलू मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी इंडिगो (IndiGo) की है।

जिसकी ओर से यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। वे अब अधिक लाभ ले सकेंगे। कंपनी ने नवंबर के महीने से सुविधाओं में इजाफा करने की बात कही थी।

जिसके तहत कई रूट्स पर डायरेक्ट फ्लाइट्स की शानदार शुरुआत की गई है। दो शहरों को जोड़ने के लिए नई फ्लाइटें शुरू करने का एलान कंपनी की ओर से मंगलवार को किया गया है।

लोग सुविधा लेने से पीछे नहीं हटें, इसके लिए टिकटों को भी बेहद किफायती रखा गया है। देश में घरेलू कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इंडिगो की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों को मिलेगा लाभ

इंदौर-चंडीगढ़ के बीच अब डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का डिसिजन लिया गया है। Chandigarh to Indore Direct Flight शुरू होने से लोगों को लाभ मिलना स्वभाविक है।

नई फ्लाइट की शुरुआत के मौके नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है।  

इंडिगो की ओर से कहा गया है कि बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को खास सुविधाओं का लाभ इन फ्लाइटों से मिलेगा। इसी कारण टिकटों के रेट कम रखे गए हैं।

ज्ञात होगा कि इससे पहले भी इंडिगो की ओर से मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर से मुंबई के लिए सेवा शुरू की गई थी। Mumbai to Gwalior फ्लाइट का लोगों को खूब लाभ मिल रहा है।

1600 फ्लाइटों का रोजाना संचालन

अभी तक इंडिगो के बेड़े में कुल 280 विमानों की सेवा लेकर हर दिन करीब 1600 फ्लाइटों को संचालित करती है।

मुंबई से ग्वालियर के बीच जो फ्लाइट चल रही है, उसके लिए सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन तय किया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट को उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर भी बुक कर सकते हैं।

पेमेंट और दूसरी जानकारी के लिए भी यहां पर ऑप्शन दिया गया है। एयरपोर्ट से भी बुकिंग की सुविधा दी गई है।