home page

महाराष्ट्र में सैकड़ों दुल्हों की अनोखी बरात, सरकार से अपने लिए दुल्हनों की मांग

जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में पुरुष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम को कड़ाई से लागू करने की मांग की
 
 | 
बारात

Newz Funda, Maharashtra Desk   महाराष्ट्र के सोलापुर (Solapur) में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। यहां कुंवारो नौजवानों ने स्त्री-पुरुष के विषम अनुपात के मुद्दे को उठाते हुए अपने लिए दुल्हन की तलाश में मोर्चा निकाला है। बुधवार को यह 'दुल्हन मोर्चा' एक संगठन ज्योति क्रांति परिषद द्वारा आयोजित किया गया था। 

इस मोर्चे में जिलाधिकारी के कार्यालय में महाराष्ट्र के पुरुष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम  (​​​​​PCPNDT) को सख्ती से लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।

दुल्हन की मांग

राज्य सरकार से मोर्चे में भाग लेने वाले अविवाहित युवक दूल्हे की तरह सिर पर सेहरा सजा कर घोड़ी पर चढ़कर बैंड बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। यहां इन दूल्हों ने कार्यालय में अपने लिए दुल्हन की मांग की।                                                                           बारात

लिंग अनुपात बना खतरे की घंटी

ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा, "लोग इस मोर्चे का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन गंभीर वास्तविकता यह है कि विवाह योग्य युवाओं को सिर्फ इसलिए दुल्हन नहीं मिल रही है, क्योंकि राज्य में पुरुष-महिला अनुपात अधिक है।"

महाराष्ट्र का लिंगानुपात प्रति 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियों का है. बारस्कर ने दावा किया, "यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण मौजूद है और इस असमानता के लिए सरकार जिम्मेदार है।"