home page

IMD ने फिर जारी किया Alert, 10 दिसंबर से इन राज्यों में होगी तेज बारिश; जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम को लेकर आपको काम की खबर दे रहे हैं। साथ ही आपके शहर के मौसम का हाल बता रहे हैं।

 | 
fasd

Newz Funda, New Delhi आईएमडी की ओर से एक बार फिर मौसम को लेकर भविष्यवाणी की गई है। आपको बता दें कि मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है।

पहाड़ों तक भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। बात करें आने वाले दो दिनों की, तो कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। शीतलहर यानी ठंडी हवाओं के चलने की बात भी विशेषज्ञों की ओर से कही गई है।

कई राज्यों में तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर भारत के स्टेट जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में लगातार पारा गिर रहा है।

वहीं, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी ठंड में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आपको बता दें कि ठंड के साथ ही मौसमी बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है।

दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की बात कही गई है। आपको बता रहे हैं कि देश के राज्यों में आने वाला मौसम कैसा रहेगा।  

इन राज्यों में होगी बारिश

जिन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पाक के इलाके गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद शामिल हैं।

वहीं, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यही नहीं, इन इलाकों में तेजी से पारा नीचे जाएगा। 

अब बात कर रहे हैं मैदानी इलाकों की। यहां के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर और मध्य भारत में तेजी से ठंड बढ़ेगी।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के इलाकों में भी जाड़ा अपना असर दिखाएगा। जिसको लेकर विशेषज्ञों की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

राजधानी दिल्ली में रहेगा ये हाल

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में आने वाले टाइम में तापमान 8 डिग्री या इसके आसपास ही रहेगा। यह न्यूनतम है।

रात के समय अधिक सर्दी होगी, जबकि दिन के समय धूप खिलने से कुछ राहत मिलेगी। दिसंबर के बीच में ठंड अपने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। 

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों में बारिश हल्की हो सकती है। कई जगहों पर तेज बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

इन इलाकों में भी पारा तेजी से गिरेगा। वहीं, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर दबाव के कारण बारिश हो सकती है। यह स्थिति दो दिन के अतराल में तमिलनाडु-पुडुचेरी आदि जगहों पर भी देखी जा सकती है।