home page

आज से फिर इन इलाकों में पड़ने लगेगी कड़कड़ाती ठंड, जानिए नए साल के बाद कैसा रहेगा आपके शहर का Weather

मौसम को लेकर एक बार फिर से विशेषज्ञों को लेकर चिंता जताई गई है। आने वाले समय में मौसम को लेकर ये बात कही गई है।

 | 
afds

Newz Funda, New Delhi नया साल शुरू हो चुका है। ऐसे में अब आपको बता दें कि नए साल के बाद फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है। विज्ञानियों की ओर से बताया गया है कि ठंड अब और भी व्यापक होने जा रही है। शीतलहर और धुंध फिर से अपना असर दिखाने लगेगी। दिल्ली और यूपी के अलावा कई राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कई जगह जारी किया गया है अलर्ट

राजधानी दिल्ली में भी Fog को लेकर Alert जारी किया गया है। वहीं, यहां पर न्यूनतम 7 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नए साल पर अधिकतर हिस्सों में तापमान के शुष्क रहने की बात सामने आई है।

वहीं, देश के कई इलाकों में अभी भी खूब ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बारिश के अलावा बर्फबारी की बात भी सामने आई है। देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। 

विशेषज्ञों की ओऱ से कहा गया है कि अभी पहाड़ों से पश्चिमी विक्षोभ दूर जा चुका है। ऐसे में बारिश के आसार नहीं हैं। कई इलाकों में धुंध नजर आ सकती हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में ठंड की स्थिति व्यापक हो सकती है। वहीं, माना जा रहा है कि कई इलाकों में अभी तापमान में भी और गिरावट आएगी।  

दिल्ली में ऐसा रहने वाला है मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां पर भी 3 से 6 डिग्री तक टेंपरेचर के बढ़ने की संभावना है। प्रदूषण को लेकर भी अभी स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। नए साल के बाद यहां के तापमान में भी और गिरावट आ सकती है। यहां पर हवा का स्तर और खतरनाक हाल में है।  

वहीं, कई पूर्वी राज्यों में बारिश को लेकर आशंका व्यक्त की गई है। रांची और पटना जैसे शहरों को लेकर कहा गया है कि यहां पर अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान सिर्फ 10 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, सुबह के समय धुंध छाने से आवागमन में भी परेशानी हो सकती हैं। गुवाहाटी को लेकर भी यही आसार जताए गए हैं।