home page

Bihar में कर्ज से परेशान फल विक्रेता की Family ने निगला जहर, पांच लोगों ने तोड़ा दम

बिहार में कर्ज से परेशान पांच लोगों की ओर से जहर निगल जान देने की बात सामने आई है।

 | 
d

Newz Funda, Nawada बिहार के नवादा जिले से बेहद गंभीर खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर जान दे दी है।

परिवार फल विक्रेता का है, जो कर्ज से परेशान था। एक युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। नवादा जिला मुख्यालय स्थित न्यू एरिया गढ़ का पूरा मामला बताया जा रहा है।

यह परिवार इसी जगह कई साल से रह रहा बताया जा रहा है। जिसके पांच लोगों की जान चली गई है। एक युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के पीछे जो कारण सामने आए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि परिवार कर्जे के बोझ के नीचे दबा था।

दबाव और तनाव के कारण ही परिवार की ओर से मौत को गले लगाया गया है। कर्जे से तंग आकर इस परिवार के 6 लोगों की ओर से जहर निगला गया था।

जिसके बाद 5 की मौत हो गई। आदर्श सोसाइटी के पास का मामला बताया जा रहा है।

मृतकों में घर का मालिक केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 साल की गुड़िया कुमारी, 19 साल की शबनम कुमारी शामिल हैं। वहीं, 18 साल की साक्षी कुमारी का इलाज किया जा रहा है।

मामले में 17 साल के बेटे पुत्र प्रिंस कुमार की भी मौत की बात सामने आई है। 

यह परिवार रजौली का बताया जा रहा है, जो यहां किराए के मकान में रह रहा था। जिसके बाद केदारनाथ गुप्ता की ओर से फलों को बेचने का काम किया जा रहा था।

कर्ज उतारने के लिए नहीं बचा था कोई रास्ता

बताया जा रहा है कि कर्ज के कारण ही परिवार ने जान दी है। जिसको उतारने के लिए कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। इसके बाद परिवार ने जहर निगल लिया।

सभी सदस्य पहले किराए के मकान से दूर आदर्श सोसायटी में मजार के पास गए और फिर जहर को निगला। तीन लोगों की जान अस्पताल में चली गई।

दो तो मौके पर ही मर गए। पुलिस की ओर से बताया गया है कि अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।  

मृतकों का गांव मूल रूप से गांव रजौली थाना क्षेत्र का अम्बा है। जो यहां पर कई साल से किराए के मकान में रहकर फल बेच रहे थे।