home page

Crime: मां-बाप ने 8 लाख की सुपारी देकर करवा दिया इकलौते बेटे का मर्डर, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के खम्मम जिले में बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी गई।

 | 
्ि

Newz Funda, Khammam तेलंगाना से जो खबर सामने आ रही है, उसे जानने के बाद आपका दिल दहल जाएगा।

यहां पर एक मां-बाप ने अपने ही इकलौते बेटे का मर्डर करवा दिया। वजह भी चौंकाने वाली है। दोनों लोगों का बेटा रोज-रोज उत्पीड़न करता था। जिससे वे लोग छुटकारा चाहते थे।

इसके लिए ही उन्होंने साजिश रची और उसे ठिकाने लगवा दिया। इसके लिए किलर को 8 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। ये खुलासा पुलिस ने किया है।

बचने के लिए दोनों लोग पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन बात नहीं बनी। दोनों समेत 7 लोगों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

नशे का आदी था मृतक

वारदात खम्मम जिले की बताई जा रही है। यहां पर 26 साल के सूर्यापेट के तिरुमलगिरी निवासी क्षत्रिया साईनाथ को मारा गया है।

जो मां रानी बाई, पिता राम सिंह को तंग करता था। इनके समेत ही उसके चाचा व 4 अन्य लोगों को अरेस्ट किया गया है।

मृतक माता-पिता को लगातार तंग करता था। वह नशेड़ी था, सभी लोग उससे छुटकारा चाहते थे। जिसके बाद ही उसका मर्डर करवा दिया गया। 

8 लाख देकर करवाया था मर्डर

इसके बाद वारदात के लिए 8 लाख रुपये का बंदोबस्त कर सुपारी किलर को हायर किया गया। 18 अक्टूबर को वारदात की गई।

जहां रस्सी से गला घोंटकर साईनाथ का मर्डर किया गया और शव का सुराग नहीं लगे, इसके लिए उसको मूसी नदी में फेंक दिया।

जिसके बाद लोगों को शव दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पूरी वारदात का पता लगा और दंपती को अरेस्ट किया गया।

हुआ यूं कि साईनाथ के मां-बाप जिस गाड़ी में बेटे की शिनाख्त करने आए थे, शव उसी कार में फेंका गया था। जो सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। जिसके बाद पूरे मामले का भेद खुल गया था।