home page

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, Delhi जा रही 2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत; कई चोटिल

उत्तरप्रदेश में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हुई है।

 | 
sfda

Newz Funda, Noida Desk उत्तरप्रदेश से हादसे की बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें कि यहां के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

हादसा रविवार की सुबह उस समय हुआ, जब दो बसों में टक्कर हो गई। जो दो बसें टकराई हैं, वे दिल्ली के आनंद विहार अड्डे पर जा रही थीं। एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आ रही थी और दूसरी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से।

जिसके कारण तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में बचाव के लिए कार्रवाई शुरू की। 

शिवपुरी से बस नंबर MP 04 PA 3243 और UP17 AT 6460 नंबर की बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार के लिए जा रही थी। लेकिन दोनों के बीच हाईवे पर टक्कर हो गई।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जिस जगह हादसा हुआ, वह सेक्टर 157 बताया जा रहा है। दोनों की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर तक धमाके की आवाज आई।

सुबह पांच बजे हादसे में दोनों वाहन भीषण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद इनमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

13 लोगों को लगीं चोटें

इसके बाद राहगीर मौके पर आए और सूचना ग्रेटर नोएडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को नोएडा और साथ लगते अस्पतालों में भर्ती करवाया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

अभी तक 13 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसके बाद क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाया गया। हादसे के क्या कारण रहे, इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की ओर से केस रजिस्टर कर लिया गया है।