home page

Chamoli के जोशीमठ में बड़ा हादसा, गहरी खाई में वाहन गिरने से 12 लोगों की जान गई; चार घायल

उत्तराखंड के जोशीमठ में वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है।  

 | 
fd

Newz Funda, Chamoli उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है।

हादसे के बाद प्रशासन की टीमें राहत के कामों में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि जो वाहन खाई में गिरा है, वह एक मैक्स थी।

जो सवारियों को लेकर शुक्रवार दोपहर को जोशीमठ से किमाणा गांव की ओर जा रही थी। लेकिन पल्ला गांव नियंत्रण खो देने से नीचे जा गिरी।  

उर्गम घाटी में उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वाहन में 17 लोग सवार थे। लगभग 500 मीटर गहरी खाई में यह गिर गई।

वहीं, दो लोग इसलिए बच गए, क्योंकि वे टायर को पत्थर से रोकने की कोशिश में नीचे उतर गए थे।

शुरू में यही कहा जा रहा था कि वाहन में लगभग 21 लोग सवार थे। चार लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।  

ओवरलोडिंग के कारण हुआ हादसा

एकदम खड़ी चढ़ाई आने के कारण लगभग साढ़े तीन बजे वाहन ऊपर नहीं चढ़ पाया।

ओवरलोडिंग को भी हादसे का कारण माना जा रहा है। क्योंकि लोगों ने बताया कि पत्थर टायर के आगे लगाए गए थे।

लेकिन वह नहीं रुका। काफी तेज रफ्तार से कंट्रोल खोते हुए नीचे गिर गया।

वाहन के नीचे गिरते ही जोर का धमाका हुआ और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्कयू ऑपरेशन चलाया।

खबर लिखे जाने तक 12 शव निकाले जाने की बात सामने आई थी।  

सीएम ने दिए जांच के आदेश

जिन लोगों को चोटें लगी हैं, उनको प्राइमरी हेल्थ सेंटर उर्गम लाया गया है।

स्थानीय लोगों की ओर से भी बचाव अभियान में मदद की गई है। मौके पर ही प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे।

वहीं, सीएम ने हादसे के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, जितने लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों को दो-दो लाख रुपये की वित्तीय मदद की बात कही गई है।

सीएम ने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भी बात कर हादसे के बारे में जानकारी ली है।

फिलहाल हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की बात भी कही जा रही है।