home page

सिक्किम में खाई में गिरा Army का ट्रक, 16 जवानों की मौके पर Death; राजनाथ सिंह ने जताया दुख

देश के लिए बुरी खबर सामने आई है। यहां सिक्किम में सेना के 16 जवानों की हादसे में मौत हो गई है।

 | 
afds

Newz Funda, New Delhi देशवासियों के लिए बुरी खबर है। यहं सिक्किम के जेमा इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें सेना के 16 जवानों की जान चली गई है। वहीं, 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आपको बता दें कि सभी जवान काफिले में जा रहे थे कि इनका एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे की सूचना के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर दुख जताया है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया है। 

घटना शुक्रवार को ही हुई है। सेना का काफिला यहां से जा रहा था। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई है। अभी 16 जवानों की मौत की सूचना है।

हादसे के बाद सेना की ओर से राहत और बचाव के कामों में तेजी लाई गई है। हादसा उत्तरी सिक्किम में हुआ है। यहां के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हादसे के कारण कई भारतीय जवानों की जान गई है।

13 जवान, 3 जेसीओ

बताया जा रहा है कि सेना के काफिले में तीन वाहन थे, जो सुबह से समय जवानों को लेकर जा रहे थे। काफिला चटन से थंगू की ओर जा ही रहा था कि जेमा के रास्ते में हादसा हो गया।

बताया गया है कि सेना के एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से अपने आपको नियंत्रण में नहीं रख पाया, जिसके बाद ये वाहन काफी नीचे जाकर खाई में गिर गया।

हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनमें तीन जेसीओ रैंक के अधिकारी हैं और 13 जवान हैं। इन लोगों को काफी चोटें लगी, जिसके बाद जिंदा नहीं रखा जा सका। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि अभी 4 जवानों की हालत नाजुक है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

सेना की ओर से जारी हुआ बयान

हादसे के बाद भारतीय सेना की ओर से बयान जारी कर पीड़ितों से संवेदना जताई गई है। सेना की ओर से कहा गया है कि परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी। वे दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

बताया गया है कि सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जाते समय खाई में गिरा है। काफिले में तीन वाहन शामिल थे। 

इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा शोक जताया है। उनकी ओर से ट्वीट किया गया है कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है।

राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, जिन जवानों की जान गई है, उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।