home page

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बाद दिल्ली समेत इन इलाकों में और बढ़ेगी ठंड, जानिए आपके शहर के Weather का हाल

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर दूसरे राज्यों के Weather पर पड़ सकता है। यहां पारा गिर सकता है।

 | 
afsd

Newz Funda, New Delhi Weather को लेकर बड़ा अपडेट मौसम विज्ञानियों की ओर से दिया गया है। आपको बता दें कि फिलहाल पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी टेंपरेचर कम हो रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तरी राज्यों में भी दिखा है। जिसके कारण ही पहाड़ों में बर्फबारी और कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में फिर से शाम को बादलों के कारण बारिश हो सकती है। 

इन इलाकों में पड़ रही है भयंकर सर्दी

31 दिसंबर को भी कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी नोट की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर के क्षेत्र में बर्फ गिरने की सूचना है। विभाग की ओर से कहा गया है कि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिन जमकर कोहरा छा सकता है।

यानी इन इलाकों में आवागमन की सुविधाएं गड़बड़ा सकती हैं। उत्तरी राज्यों में आज शाम को तो बादल दिख सकते हैं, लेकिन अगले पूरे सप्ताह मौसम ठीक रह सकता है।

दिल्ली में 31 दिसंबर को न्यूनतम 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम की बात करें तो यह 21 डिग्री रहा है। आने वाले समय में धुंध की आशंका जताई गई है। वहीं, AQI 384 रिकॉर्ड हुआ है, जो काफी खराब लेवल है। 

उत्तरप्रदेश के साथ जानिए पूर्वी राज्यों का हाल

वहीं, यूपी में राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्लियस रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में न्यूनतम और अधिकतम क्रमशः 8 और 19 डिग्री रहा है। नोएडा में यह 8 और 20 डिग्री के साथ ही धुंध दिखी है। 

विभाग की ओर से चेताया गया है कि चार से पांच दिन तक धुंध का असर उत्तर पश्चिम भारत में दिखेगा। वहीं, पंजाब और हरियाणा के अलावा दिल्ली में शीतलहर चार दिन चल सकती है।

वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में दो दिन के लिए धुंध का अलर्ट किया गया है। अभी कई जगहों पर धुंध को देखते हुए अलर्ट के तौर पर ट्रेनों को या तो रद किया गया है, या फिर रूट बदले गए  हैं।