home page

Accident In Maharashtra: मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने कुचला, 7 की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़े हादसे में 7 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है।

 | 
accident

Newz Funda, Solapur बड़ी खबर महाराष्ट्र के सोलापुर से आ रही है। यहां पर सोमवार शाम तेज रफ्तार कार के कारण जानलेवा हादसा हो गया।

कार की चपेट में मंदिर जा रहे श्रद्धालु आ गए और सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था। ये लोग कार्तिक एकादशी के लिए मंदिर जा रहे थे।

तभी एक कार आई और नियंत्रण खोते हुए कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार SUV थी, जिसको 75 साल का बुजुर्ग ड्राइव कर रहा था।

उनका कार से नियंत्रण हट गया था। जिसके बाद श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

सीएम ने किया मदद का एलान

बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार शाम करीब 6.45 बजे हुआ। जहां पर हादसा हुआ है, वह जगह मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास है।

यहां पर 32 श्रद्धालुओं का जत्था आया था। यह भी बताया जा रहा है कि ये लोग तीन दिन पहले कोल्हापुर से चले थे। तभी संगोला के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी के कारण हादसा हो गया। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को सहायता देने का एलान किया है।

उन्होंने कहा कि 5-5 लाख प्रति मृतक को दिए जाएंगे। घायलों को इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।