home page

Bihar के सारण में बड़ा हादसा, तेरहवीं पर भोज कर रहे लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार Car; 18 घायल ​​​​​​​

बिहार के सारण में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेरहवीं पर भोज कर रहे 18 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है।

 | 
fdsa

Newz Funda, Saran बिहार के सारण में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है।

आपको बता दें कि 18 लोगों को कुचल दिया गया। सभी लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कंट्रोल से बाहर हुई कार पहले सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी और फिर लोगों को कुचल दिया।

प्रत्क्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों का इलाज चल रहा है।

मौके पर बुलाई गई एंबुलेंस
जानकारी के मुताबिक, सारण में तेरहवीं का भोज खा रहे 18 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई।

घटना में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गंभीर चोट आई है।

तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और एंबुलेंस बुलाई गई।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

बताया गया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी लगा रही है।

लोगों को नहीं मिला संभलने का मौका
घटना के चश्मदीदों ने बताया कि पहले तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे एक दुकान में टक्कर मारी।

उसके बाद भोज खा रहे लोगों पर चढ़ गई।

सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका।

लोगों को बिल्कुल भी संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे को लेकर कोई कुछ नहीं कर पाया। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है।

घटना के संदर्भ में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।