home page

Dhanbad में CISF की फायरिंग में 4 कोयला चोरों की मौत; ऐसे हुई झड़प

धनबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां CISF और कोयला चोरों के बीच झड़प हो गई। 

 | 
fd

Newz Funda, Dhanbad झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की फायरिंग में चार कोयला चोर मारे गए हैं।

आपको बता दें कि फोर्स के साथ कोयला चोरों की झड़प हुई थी। दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

धनबाद जिले के कतरास स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र का मामला है। जहां बेनीडीह लिंक रेलवे साइडिंग पर आपस में फायरिंग हुई है।

देर रात लगभग 12.30 बजे इस भिड़त से पहले भी फोर्स पर हमले के मामले सामने आ चुके हैं। जवानों ने अपने बचाव में फायरिंग की थी। 

जो लोग मारे गए हैं, उन्होंने भी मामले को लेकर रोष जताया है। कहा कि सरकार की ओर से उनकी अनदेखी की गई है।

फिलहाल सभी के शव एसएनएचएमएस में है। मौके पर एसडीएम बाघमारा ने आकर स्थिति का भी जायजा लिया है।

वहीं, बताया जा रहा है कि चोरों की 21 बाइक भी रिकवर कर ली गई है। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है।  

केके लिंक साइडिंग से देर रात फोर्स को कुछ गड़बड़ी दिखी थी। कुछ लोगों ने कोयला चोरी की कोशिश की थी।

जिसके बाद शुरू में बहस हो गई। फिर झड़प शुरू होने के बाद फोर्स ने फायरिंग कर दी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

लोग बोले-चोरी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं 

लोगों ने कहा कि पहले सरकार की ओर से उनसे जमीनें छीन ली गई। इसके बाद भी कोल माइंस में नौकरी नहीं दी गई।

बेरोजगारी का आलम यह है कि लोग कोयला चोरी को मजबूर हैं। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पुलिस मृतकों को गिरफ्तार कर सकती थी। लेकिन ऐसी क्या नौबत आ गई कि गोली चलानी पड़ी। 

फोर्स पर किया गया था हमला

वहीं, फोर्स की ओर से कहा गया है कि जवानों ने चेतावनी दी थी। पहले तो ये लोग भाग गए।

फिर 50 के लगभग बाइक लेकर आ गए। इनके पास घातक हथियार थे। इन लोगों ने जवानों से मारपीट शुरू की।

जिसके बाद घसीटकर फिर दूर ले गए। फोर्स की ओर से सिर्फ अपना बचाव किया गया था।

आत्मरक्षा में ही गोली लगी है। जिसके बाद तुरंत लोगों को अस्पताल भी लेकर गए थे।