IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार होगी आमने सामने, मैच से पहले जानिए किसकी होगी जीत?
IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Newz Funda. Sport Desk मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2023 में शुक्रवार को आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से स्टेज का 57वां मुकाबला खेला जाएगा।
दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच को जीतकर गुजरात की टीम IPL 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी.
खास बात ये भी है कि इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। इसी के साथ गेंदबाजों को रन रोकने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
मुंबई को 5 में मिली हार
गुजरात IPL 2023 में अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम के पास 16 पॉइंट्स हैं। इस आइपीएल में मुंबई ने 11 मैचों में से 6 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 12 अंक हैं। मैच के दिन मुंबई का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसी के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी भी मैच को जीतने में जी जान लगा देंगे।
IPL 2023 ये हैं दोनों टीमों के खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस की टीम में कप्तान रोहित शर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स में हैं रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वॉरियर व राघव गोयल।
गुजरात टाइटंस की IPL 2023 टीम में कप्तान हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर,ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अल्जारी जोसेफ, श्रीकर भरत, जयंत यादव, दासुन शनाका, श्रीकर भरत, शिवम मावी।