home page

टीम इंडिया के क्रिकेटर Rishabh Pant का Accident, गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया भर्ती; यहा हुआ हादसा

टीम इंडिया और क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है।

 | 
dsfa

Newz Funda, Uttarakhand Desk टीम इंडिया और भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर उत्तराखंड के रुड़की से आ रही है। जहां पर क्रिकेटर रिशभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिनको गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खराब है और दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। 

आपको बता दें कि indian cricketer rishabh pant टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं। जिनकी car का accident उत्तराखंड के roorkee में हुआ है। जिसके कारण serious injury की बात Rishabh Pant को सामने आ रही है।

जहां दिल्ली जाते समय उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। जिसके बाद कार को आग भी लग गई और रिशभ को माथे और पैर पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं। जिसके बाद अब दिल्ली रेफर किया गया है।  

रिशभ पंत अभी इंजरी के चलते ही टीम इंडिया से ब्रेक पर हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली स्थित अपने घर जा रहे थे। रुड़की के हम्मदपुर झाल के पास कार रेलिंग से टकरा गई।

जिसके बाद पीठ पर भी गहरी चोटों की बात सामने आई है। आपको बता दें कि डॉक्टरों की ओर से उनकी प्लास्टिक सर्जरी की बात भी सामने आई है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। 

सीएम बोले-इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार

कार की रेलिंग से टक्कर होते ही इसमें आग लग गई। जिसके बाद समय रहते रिशभ बाहर आ गए थे। आग पर काफी देर में काबू पाया जा सका। इसके बाद पंत को दिल्ली रोड पर पड़ते सक्षम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। 

वहीं, हादसे के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो उनको एयरलिफ्ट भी किया जाएगा। सरकार की ओर से उनको जरूरत की हर चीज मुहैया करवाई जाएगी। इलाज का खर्चा भी सरकार की ओर से उठाया जाएगा। 

अभी रिशभ को बांग्लादेश दौरे के बाद विराम दिया गया था। वे इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद ही पंत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से रेस्ट देने की बात कही गई थी।