home page

IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिके इंग्लैंड के सैम करन, पूरन बने सबसे कीमती विकेटकीपर; इन खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा

आईपीएल को लेकर नीलामी की प्रक्रिया में इंग्लैंड के सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

 | 
afsd

Newz Funda, Kerala Desk आईपीएल को लेकर नीलामी की प्रक्रिया केरल के कोच्चि में हुई है। जिसमें इंग्लैंड के धाकड़ प्लेयर सैम करन को सबसे अधिक दामों पर खरीदा गया है।

IPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब कोई खिलाड़ी इतने दामों पर खरीदा गया हो। आपको बता दें कि शुक्रवार को कोच्चि में हुई नीलामी प्रक्रिया में उनको साढ़े 18 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा है।

24 साल के इस खिलाड़ी पर खूब पैसा बरसा है। वहीं, निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीद है। जो किसी भी विकेटकीपर के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि रही है।

नीलामी की ये प्रक्रिया दोपहर को ढाई बजे शुरू हुई थी। जो लगभग 6 घंटे यानी रात को साढ़े 8 बजे तक चली। सभी टीमों के पास लगभग साढ़े 206 करोड़ का पर्स था, अधिकतम 87 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते थे। 

153 लोगों के नाम पर लगी बोली

कुल मिलाकर सभी 10 टीमों की ओर से 167 करोड़ रुपए खर्च करने की बात सामने आई है। जो कुल राशि का केवल 62.25 परसेंट है। खास बात ऑलराउंडर्स को लेकर दिखी। इनको खरीदने पर जोर दिखा।

कुल 405 में से सिर्फ 153 लोगों के ऊपर ही बोली लगाई जा सकी। जिसमें 73 बिक ही नहीं सके। 80 खिलाड़ियों की खरीद हो सकी, जिसमें से 29 दूसरे देशों के हैं। इस नीलामी में क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड टूट गया।

क्योंकि सैम करन को पंजाब की ओर से साढ़े 18 करोड़ में खरीद लिया गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिस को पिछली बार सवा 16 करोड़ में खरीदा गया था। उनका रिकॉर्ड कैमरून ग्रीन ने भी तोड़ दिया, जो इस बार साढ़े 17 करोड़ में बिके हैं। 

इन खिलाड़ियों ने भी चौंकाया

वहीं, IPL में इस बार निकोलस पूरन ने भी सबसे महंगे विकेटकीपर के तौर पर बिककर रिकॉर्ड बनाया है। उनको लखनऊ की टीम की ओर से 16 करोड़ में खरीदा गया है। वे मूल रूप से वेस्टइंडीज के हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) के नाम था। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा है। वे लेफ्ट स्पिनर हैं।

तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस की ओर से इस बार 6 करोड़ रुपए में लिया गया है। बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ और लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल को गुजरात टाइटंस की ओर से इस बार 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा गया है।

इनके ऊपर पहली बार बोली लगी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़, बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स, जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में अपनी टीम के लिए खरीद लिया है।