home page

घरेलू सिलेंडर 50 रुपये व कमर्शियल सिलेंडर के रेट 350.50 रुपये बढ़े, पढ़े पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के रेट अब 1103 रुपये हो गये हैं। इसी के साथ दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का हुआ है।
 | 
cylinder

Newz Funda, New Delhi घर की रसोई का बजट फिर से बिगडऩे वाला है। बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट मंहगे हो गये हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

बुधवार से 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

सिलेंडर के रेट महंगे कर दिए गये हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के रेट अब 1103 रुपये हो गये हैं। इसी के साथ दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपये का हुआ है।

सिलेंडरों में की गई बढ़ोतरी एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 माद बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को सिलेंडरों के रेट बढ़ाए गये थे। 

बजट बिगड़ेगा रसोई का

गृहणी सुनीता देवी, सरोज व राधिका ने बताया कि मंहगाई की मार पहले भी झेल रहे हैं। हर वस्तु के रेट बढ़ हुए हैं। अब सिलेंडर के रेट फिर से बढ़ा दिए गये हैं। इससे रसोई के बजट पर असर बढ़ेगा।