home page

साल 2023 में Goverment कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इतने दिन की छुट्टियों का उठा सकते है लुत्फ

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अगले साल कई बार लगातार तीन व चार दिन सार्वजनिक अवकाश का आनंद ले पाएंगे.
 | 
govt 2023
Newz Funda, New Delhi सरकारी कर्मचारियों की साल 2023 की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अगले साल कई बार लगातार तीन व चार दिन सार्वजनिक अवकाश का मजा ले पाएंगे। शासन के द्वारा मंगलवार को वर्ष 2023 के 25 सार्वजनिक और 31 निर्बन्धित छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है। 

साल 2023 में 26 जनवरी को पहला सार्वजनिक अवकाश पूरा होगा। पूरे वर्ष में सर्वाधिक कुल छह त्योहार व दिवस बृहस्पतिवार के दिन पड़ रहे हैं। दिवाली का अवकाश 12 नवंबर को और गोवर्धन पूजा का 13 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को कर्मचारियों को दफ्तर जाना पड़ेगा। 15 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी होगी।

कर्मचारी लगातार तीन दिन की छुट्टी का लुत्फ उठा सकेंगे

शारदीय नवरात्रि में  महानवमी 23 अक्टूबर सोमवार को और 24 को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उससे पहले शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी होगा। ऐसे में नवरात्र में लगातार चार दिन की छुट्टी की जाएगी।

इन अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं, हालांकि उन्हें अवकाश का कारण बताते हुए पहले इसकी सूचना संबंधित मंडलायुक्त को देनी होगी। जबकि तीन से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने से पहले शासन की अनुमति लेनी होगी।

वर्ष 2023 में शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे (7 नवंबर), डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (5 मई) तीन सार्वजनिक अवकाश होंगे। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक तीन दिन छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। 

इसी प्रकार सोमवार के दिन महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (23 अक्टूबर), गुरु नानक जयंती (27 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर ) के सार्वजनिक अवकाश होंगे। ऐसे में इससे पहले शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक लगातार तीन दिन छुट्टी मना सकेंगे।

 बैंक 1 अप्रैल को रहेंगे बंद

वर्ष 2023-24 के पहले दिन एक अप्रैल को बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते अवकाश रहेगा।

दो कार्यकारी अवकाश घोषित

5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस को कार्यकारी अवकाश घोषित किया गया है।

इन पांच छुट्टियों का होगा नुकसान

मोहम्मद हजरत अली की जयंती 5 फरवरी और दीपावली 12 नवंबर को रविवार के दिन होगी। इसी तरह महाशिवरात्रि 18 फरवरी, ईद-उल-फितर 22 अप्रैल और मोहर्रम 29 जुलाई शनिवार के दिन होगा। शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश होने रहता है। ऐसे में कर्मचारियों को 5 छुट्टियों का नुकसान भी होगा।

सार्वजनिक अवकाश लिस्ट जारी

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

5 फरवरी - मो. हजरत अली का जन्मदिन 

18 फरवरी - महाशिवरात्रि

7 मार्च  - होलिका दहन 

8 मार्च - होली  

30 मार्च - रामनवमी  

4 अप्रैल - महावीर जयंती

7 अप्रैल - गुड फ्राइडे 

14 अप्रैल - डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 

22 अप्रैल - ईद उल फितर

5 मई - बुद्ध पूर्णिमा

29 जून - ईदुज्जुहा (बकरीद) 

29 जुलाई - मोहर्रम 

15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस

31 अगस्त - रक्षाबंधन  

7 सितंबर - जन्माष्टमी

28 सितंबर - बारावफात 

2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती

23 अक्टूबर- महानवमी 

24 अक्टूबर - दशहरा विजयदशमी  

12 नवंबर - दीपावली  

13 नवंबर - गोवर्धन पूजा  

15 नवंबर - भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती

27 नवंबर - गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा 

25 दिसंबर - क्रिसमस