home page

Job Alert:सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की बढ़ सकती है उम्र, जानें क्यों बने ऐसे हालात

सरकार से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने सरकार से रिटायरमेंट की उम्र 62 से 65 करने की...
 | 
retierment

Newz Funda,New Delhi  मध्य प्रदेश में कई सालों से सरकारी भर्तियां बंद पड़ी है जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों की काफी कमी हो गई है। आने वाले सालों में कई कर्मचारी रिटायर भी होने वाले है। 

इस लिए ही सरकार के कर्मचारी संगठनों ने सेवानिवृत्त की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 65 साल करने का सुझाव दिया है।परन्तु अभी तक सरकार की ओर से कोई विशेष जानकारी नही दी गई है।

हर किसी को नौकरी देना सरकार के लिए है मुश्किल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के रोजगार मेले में बेरोजगारी दूर करने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि सरकार लोगों को रोजगार के लिए लोन दे रही है क्यों कि सरकार के लिए हर किसी को नौकरी देना भी संभव नही है। साथ ही बताया कि सरकार अप्रैल से अगस्त तक 10 लाख नौजवानों को लोन दे चुकी है।

राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार को लिखी चिट्ठी-

आंकड़ों की मानें तो मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की संख्या साढ़े सात लाख होनी चाहिए, लेकिन अब यह संख्या सिर्फ सवा चार लाख है। जिनमें से तीन लाख कर्मचारी अगले तीन सालो में रिटायर होने वाले है।

इस लिए राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने सरकार को रिटायरमेंट की उम्र 62 से 65 साल करने के लिए चिट्ठी लिखी है।

सरकार ने इस प्रस्ताव से किया इनकार

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से विदाई दी जाती है, ऐसे में सरकार को आने वाले तीन सालो में 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान पेंशन ग्रेच्युटी के तौर पर खर्च करना होगा।

ऐसा करना कर्ज के नीचे दबी हुई शिवराज सरकार के लिए बहुत मुश्किल है। फिलहाल तो सरकार के गृह मंत्री ने इस प्रस्ताव से मना किया है।

बेरोजगारों के साथ धोखा

पिछले कई सालों में पुलिस और शिक्षा विभाग के अलावा किसी भी ओर विभाग में कोई खास भर्तियां नही हुई है। जिस के कारण प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बढ़ रही है। प्रदेश के बेरोजगार सेना के प्रमुख अक्षय हुंका के  अनुसार बेरोजगारों की संख्या करीब एक करोड़ हो चुकी है।

ऐसे में बेरोजगारों को नौकरी देने की जगह रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाना बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।