home page

PM Kisan : किसानों के हित के लिए सरकार लेकर आई है ये योजनांए, जिसके तहत हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये

Govt Schemes for Farmers : सरकार क‍िसानों के हित के लिए तरह-तरह की योजनांए लेकर आ रही है, हाल ही में सरकार ने किसान भाईयों के लिए 6 नई योजनांए शुरु की है.

 | 
pm kisaan

Newz Funda, New Delhi दरअसल, सरकार का मकसद अन्‍नदाता को आर्थ‍िक रूप से मजबूत बनाना और पैदावार बढ़ाना(Financially Strengthened & Increased Yields) है।

सबसे ज्‍यादा फायदा इस योजना का उठा रहे है किसान:

क‍िसानों की तरफ से सबसे ज्‍यादा फायदा PM Kisan Samman Nidhi Yojana का उठाया जा रहा है।

May, 2022 में भी Govt की तरफ से 10 करोड़ से ज्‍यादा क‍िसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे गए.

इस PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत क‍िसानों को सालाना ₹6000 द‍िए जाते हैं। लेक‍िन Govt की तरफ से संचाल‍ित की जा रहीं कई Schemes ऐसी हैं ज‍िनके बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं है।

आइए जानते हैं क‍िसानों के ल‍िए चलाई जा रही योजनाओं यानि Schemes के बारे में.

प्रधानमंत्री कुसुम योजना:

केंद्र सरकार(Central Government) की इस PM Kusum Yojana के तहत क‍िसानों को खेत में सोलर पंप लगवाने पर 60% तक Subsidy दी जाती है।

यह भी पढ़े :  BRABU PAT 2021 : पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए फिर खुल सकता है आवेदन का पोर्टल, जानिए रजिस्ट्रार ने क्या कुछ कहा आपको बता दें की इतना ही नहीं केंद्र सरकार(Central Government) की तरफ से 30% तक ऋण यानि Loan भी द‍िया जाता है।

वहीं देश के किसान इस PM Kusum Yojana के तहत आवेदन करके खेत में सोलर पंप या ट्यूबवेल(Solar Pump Or Tube Well) लगवा सकते हैं।

ट्यूबवेल योजना:

U.P. सरकार की तरफ से PM Kusum Yojana से म‍िलती-जुलती Tubewell Yojana चलाई जा रही है।

इसका संचालन U.P. सरकार करती है. इसल‍िए इसके तहत U.P. के क‍िसान ही आवेदन कर सकते हैं।

वहीं इस Tubewell Yojana में भी आप अपने खेत में ट्यूबवेल(Tubewell) लगवा सकते हैं।

वहीं इसके ल‍िए UPPCL की वेबसाइट पर जाकर Online Apply कर सकते हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना:

बता दें की यह Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से शुरू की गई।

इस Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana को किसानों को धान की फसल पर लाभ देने के लिए शुरू क‍िया गया।

वहीं इस Yojana के तहत किसानों को उनकी धान की फसल की सही राशि बैंकों के जरिए दी जाती है।

बताते चलें की छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana के ल‍िए मौजूदा व‍ित्‍त वर्ष में 5700 करोड़ की रकम दी गई, जो कि क‍िसानों को 4 किस्तों में दी जाएगी।

रायथु बंधु योजना:

तेलंगाना सरकार की तरफ से इस Rythu Bandhu Yojana को प्रदेश के किसानों के लिए चलाया जाता है।

इसके तहत Apply करने वाले पात्र क‍िसानों के Bank A/C में सालाना ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

ज‍िन लोगों के नाम पर अपनी जमीन है वो लोग इस Rythu Bandhu Yojana का लाभ उठा सकते हैं।

पीएम किसान मानधन योजना:

बता दें की इस Pm Kisan Mandhan Yojana का संचालन भी केंद्र सरकार की तरफ से क‍िया जाता है।

Pm Kisan Mandhan Yojana में 60 साल की उम्र के बाद क‍िसानों को हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती है।

Pm Kisan Mandhan Yojana का फायदा लेने के ल‍िए आपको उम्र के हिसाब से Premium भरना पड़ता है।

उदाहरण के ल‍िए आपकी उम्र यद‍ि 18 साल है तो आपको हर महीने 55 रुपये का Premium भरना होगा।

पीएम किसान सम्मान निधि:

केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली PM Kisan Samman Nidhi Yojana देशभर में सबसे प्रचल‍ित है।

देशभर के 10 करोड़ से भी ज्‍यादा किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ ले रहे हैं। वहीं PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पात्र क‍िसानों को हर साल ₹6000 दिए जाते हैं।

इस राश‍ि को सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के Bank Account में ट्रांसफर करती है।