home page

सरकार इस दिन से करने जा रही है सैलरी में बंपर इजाफा, 7th Pay Commission को लेकर पढ़िए ये बड़ा अपडेट

अगर आप जॉब करते हैं, तो यह खबर पढ़कर चेहरे पर रौनक आ जाएगी। सरकार सैलरी में इजाफा करने जा रही है।

 | 
dsaf

Newz Funda, New Delhi 7th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट आपको बता रहे हैं। अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं, तो दिल थाम लीजिए। सरकार की ओर से जल्द ही सैलरी में बंपर इजाफा किए जाने का एलान किया जा सकता है।

यानी केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को जल्द ही यह बड़ा तोहफा मिल सकता है। आपको विस्तार से खबर के बारे में बता रहे हैं।

नया साल आपके लिए काफी कुछ लेकर आ रहा है। यानी आपको डीए में बढ़ोतरी होने के अलावा फिटमैंट फैक्टर को लेकर बड़ी सौगात मिल सकती है।

कर्मियों की ओर से लंबे समय से की जा रही है मांग

7th Pay Commission में उस मांग का भी ध्यान रखा जा रहा है, जिसमें कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी को लेकर आवाज उठा रहे हैं। यानी इससे उनकी बेसिक सैलरी बढ़ेगी। फिलहाल अभी लोगों को 2.57 प्रतिशत के हिसाब से लाभ दिया जा रहा है, जिसे 3.68 गुना किया जा सकता है।

अगर यह नियम लागू हो गया तो बेसिक सैलरी की शर्तों सीधे 18 से 26 हजार हो जाएगी। इस फैसले का असर कर्मियों की न्यूनतम आय पर भी होगा। इससे पहले सैलरी को 2016 में भी बढ़ाया गया था।

जिसके बाद ही सातवां वेतन आयोग लागू हो पाया था। तब बेसिक सैलरी 6 हजार थी, जिसे 18 हजार किया गया था। वहीं, ईयर के हिसाब से देखें तो 90 हजार से सीधे ढाई लाख रुपए किया गया था।  

इतने लोगों को मिलेगा ये फायदा

अब सामने आया है कि जनवरी से डीए को भी बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें 4 परसेंट की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद यह बढ़कर 41 से 42 परसेंट तक जा सकता है। इसका फायदा लगभग 48 लाख लोगों को मिलेगा।

वहीं, लगभग 68 लाख पेंशनर्स भी हैं, जिनको ये बेनिफिट दिया जाएगा। सरकार की ओर से समय-समय पर कर्मियों की मांगों पर विचार किया जाता है। जिसके बाद इनके ऊपर फैसला लेकर उनको लाभ भी दिया जाता है।