home page

खुशखबरी! अब APL और BPL कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, जानें क्या है अनाज का नया रेट

राष्ट्रीय खाद्य निगम के तहत राज्य सरकार को दिए जाने वाले राशन का मूल्य... 
 | 
राशन कार्ड

Newz Funda, Uttar Pardesh राष्ट्रीय खाद्य निगम द्वारा राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में जो राशन दिया जाता था अब वह राशन मुफ्त में नहीं मिलेगा। आप की जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य निगम के तहत राज्य सरकार को दिए जाने वाले राशन का मूल्य अब आपको चुकाना पड़ेगा। 

जिन लोगों के पास APLऔर BPL राशन कार्ड है। उनको गेहूं 2 रुपये किलो तथा चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। इस नई कीमतों के संबंध में सभी जिला अधिकारियों को भी आदेश दिए जा चुके है।

एक ही बार UP में फ्री मिलेगा राशन

उत्तर प्रदेश में 2 बार राशन फ्री दिया जाता था। एक बार केन्द्र सरकार और एक बार राज्य सरकार देती थी। लेकिन अब सरकार की ओर से इस प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है। 

अब आपको राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले राशन कार्ड के लिए आपको भुगतान करना पडेगा। केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक तौर इस विषय के बारे में कुछ भी नही कहा गया है।

मिलेंगी कई नई चीजें

एक रिपोर्ट के तहत अब राशन में आपको गेहूं, चावल के साथ एक किलो नमक, चने तथा रिफाइंड आदि भी मुफ्त दिया जाएगा। जिसके लिए आपको भुगतान करना होगा। कार्ड धारको को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलेगा। 

इसमें आपको 2 किलो गेहूं तथा 5 किलो चावल मिलेगा। इसके अलावा कार्ड धारक को  35 किलो राशन मिलेगा। जिसमें लाभार्थी को 21 किलो चावल तथा 14 किलो गेहूं मिलेगा।