home page

लड़की के साथ है आपनी पहली मुलाकात के दौरान ना करें ये गलती, जानिए कैसे करें अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस

आज के समय रिलेशनशिप में आना एक ओपन माइड सेट सा बन गया है। ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की या लड़के के साथ बंधन में बंधने जा रहे हैं तो सबसे पहले एक दूसरे को समझ लेना चाहिए।

 | 
frl

Newz Funda, New Delhi स्कूल से निकलते ही युवाओं का रिलेशनशिप में आना एक आम सी बात हो गई है। कॉलेज में कदम रखते ही आपका माइडसेट ऐसा बन जाता है कि आप किसी न किसी के साथ रिलेशन में आना चाहते है।

अगर आप भी किसी ऐसे के साथ रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो पहले एक दूसरे को समझ लें। एक दुसरे को समझने के लिए सबसे पहले एक दूसरे के साथ समय बिताए, जिससे एक दूसरे को समझने में मदद मिलेगी।

इस दौरान रिश्ते में दोनों की सोच मिलती है तो आपको रिश्ते में कोई खास परेशानी नहीं होती। जब आपकी किसी लड़की के साथ पहली डेट होती है तो मिलने से पहले हड़बड़ाहट या जल्दबाजी की वजह से आपसे कोई ना कोई गलती होना लाजमी हैं।

आपकी इस गलती के कारण आपकी पहली ही डेट खराब हो जाती है। डेट खराब होने का कारण आपके जल्दीबाजी में लिए गए फैसले हो सकते है।  अगर आपकी पहली डेट है तो हम आपको बताएंगे की क्या करें।

सही जगहा का करे चयन

अगर आप किसी को डेट पर लेकर जाने का प्लान बना रहे हैं तोए उसके लिए आपको अपने साथी को खास महसूस करवाने के लिए ऐसी जगह का चयन करना चहिए। कैफे जैसी जगह का चयन कर सकते हैं जहां पर अक्सर कम लोग होते हैं। 

दिखावा करने से बचे

लड़कियों को अक्सर ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते जो उनके आगे दिखावा करते है। कई बार कुछ लड़के पहली डेट पर इम्प्रेस करने के चक्कर में दिखावा करते इन सब से दुसरी डेट आपको कैंसिल करनी पड़ सकती है। 

पसंद पूछने की करें कोशिश

पहली डेट से पहले आपको लड़की पसंद व नापसंद के बारे में जानकारी होनी जरुरी है कि लडकी को किस तरह की फिल्म देखना या किस जगह पर जाना इत्यादि बातों का ध्यान रखना चहिए। अगर आपको लड़की की पसंद के बारे में फिर भी नहीं पता तो लड़की से उसकी पसंद के बारे पुछ सकते हैं।