home page

सासंद में सोनिया गांधी ओर नरेंद्र मोदी से क्या हुई बातचीत, कांग्रेस सांसद ने किया खुलासा

PM MODI मोदी और सोनिया गांधी के बीच क्या बात हुई, इसे लेकर कयास लग रहे थे। लेकिन अब कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि दोनों नेताओं की क्या बात हुई। उन्होंने बताया कि मणिपुर पर बात हुई।
 | 
sonia pm

Newz Funda, New Delhi PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को संसद के मॉनसून सेशन के पहले दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गए। वह उनकी सीट पर जा पहुंचे और हालचाल जाना। दोनों के बीच कुछ देर तक बात भी हुई। 

PM मोदी और सोनिया गांधी के बीच क्या बात हुई, इसे लेकर कयास लग रहे थे। लेकिन अब कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया है कि दोनों नेताओं की क्या बात हुई।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि सदन में मणिपुर की स्थिति को लेकर चर्चा कराई जाए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी सेहत का भी हाल जाना। 

चौधरी के अनुसार, सोनिया गांधी ने मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा के भीतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह मांग की। सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। 

जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। संसद सत्र के पहले दिन नेता आमतौर पर एक दूसरे का अभिवादन करते हैं। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने आग्रह किया कि मणिपुर की हिंसा के विषय पर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए गुरुवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश का अपमान हुआ है। 

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है...इसके दोषियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।’