home page

गुजरात में सरकार बनने की निकली हवा तो भगवंत मान बोले कि हर रोज तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगता

गुजरात चुनाव पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही थी जिस पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि
 | 
mann

Newz Funda, New Delhi गुजरात चुनावों में मिली हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान आया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही थी जिस पर जवाब देते हुए भगवंत मान ने कहा कि, कोहली भी रोज सेंचुरी नहीं मारता है।

गुजरात चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 156 सीट जीत कर इतिहास बनाया है वहीं गुजरात में सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को महज पांच सीटों पर जीत मिली है। 

गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने वाले अरविंद केजरीवाल के दावे के सवाल पर एजेंडा आजतक में मान ने कहा, केजरीवाल में कम से कम लिख कर देने का साहस तो है, हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ देते हैं।

भगवंत ने आगे बढ़ते हुए कहा कि, हम मेहनत करते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, हमने पंजाब जीता और वहां से गुजरात आए और हम राष्ट्रीय पार्टी भी बन गए हैं।

हम गुजरात हारे नहीं हैं-मान

उन्होंने यह भी कहा कि, हमारी पार्टी को गुजरात में 13 प्रतिशत वोट मिले हैं। हमारी गुजरात में एक भी सीट नहीं थी अब हमारे पास गुजरात में पांच विधायक हैं, इसलिए हम हारे नहीं हैं।

इन सब बातों के साथ ही भगवंत मान ने भाजपा और नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने तीन चुनावों में से बस एक चुनाव में जीत दर्ज की है। पंजाब सीएम मान ने कहा कि,"भाजपा हिमाचल का चुनाव हार गई है"

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली आप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली है। उन्होंने कहा ये पार्टी किसी ऐसे नेता द्वारा नहीं बनाई गई है जो दूसरी पार्टी छोड़कर आया हो। आप ने उन लोगों के लिए रास्ता बनाया जो देश की सेवा करना चाहते हैं।  रामलीला ग्राउंड से पार्टी की शुरुआत की भी बात भगवंत मान ने बताई।

जब आपके लिए लोग लड़ने लगें तो आपको कोई नहीं हरा सकता-पंजाब सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एमसीडी में मिली जीत पर दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। दरअसल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी के चुनावों में बीजेपी के पिछले 15 सालों से चले आ रहे शासन को खत्म किया और 134 वार्ड पर जीत दर्ज कर ली। एमसीडी में मिली जीत के बारे में बात करते हुए मान ने कहा, जब आपकी लड़ाई लोग लड़ने लगें तो आपको कोई नहीं हरा सकता है।