home page

Volodymyr Zelensky मिले Joe Biden से, बोले-किसी भी कीमत पर नहीं करूंगा सरेंडर

यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने अमेरिका दौरे पर पहुंच गए हैं। जहां जेलेंस्की का जो बाइडेन की ओर से स्वागत किया गया है।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi Ukrain के President Volodymyr Zelensky अपने अमेरिका दौरे पर पहुंच गए हैं। जहां पर यूएस के राष्ट्रपति Joe Biden से मुलाकात की है। आपको बता दें कि उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

अमेरिकी सांसदों ने उन्हें खड़े होकर सम्मान दिया। वहीं, जेलेंस्की ने साफ कहा कि वे रूस के आगे सरेंडर नहीं करेंगे। जो बाइडेन की ओर से भरोसा दिया गया कि रूस के खिलाफ वे यूक्रेन के साथ हैं।

Volodymyr Zelensky की यह US Visit काफी अहम मानी जा रही है। आपको बता दें कि लड़ाई शुरू होने के बाद कई बार यूक्रेन की मदद अमेरिका कर चुका है।

लेकिन अब फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका पहुंचकर अपने समकक्ष व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिले हैं।

अमेरिका ने साफ कहा है कि यूक्रेन की वे हरसंभव मदद करेंगे। इस बार भी 1.85 अरब डॉलर की राशि देने का एलान किया गया है। अमेरिकी सांसदों की ओर से भी जेलेंस्की के लिए खूब तालियां बजाकर स्वागत किया गया।

वहीं, जो बाइडेन ने कहा कि वे चाहते हैं कि जंग खत्म हो जाए। वे लोग यूक्रेन की हरसंभव मदद करेंगे। ताकि जब भी रूसियों से बात हो, तो जेलेंस्की भी जंग में सफलता के बाद बात कर सकें। बाइडेन ने इस दौरान तीन बार रूस के राष्ट्रपति को रॉन्ग कहा। 

सुरक्षा को बनाएंगे और भी मजबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने भी अपनी बात रखी और कहा कि वे घर जा रहे हैं। यूक्रेन को और मजबूत करने पर उनका फोकस है।

पैकेज दिया जाना यूक्रेन के लिए और भी अच्छी खबर है। इस राशि से हम अपने देश की रक्षा और मजबूती से कर सकेंगे। इसके साथ ही कहा कि ये एक निवेश है। इससे हम देश की सुरक्षा के ढांचे को मजबूत बनाएंगे।

इस दौरान जेलेंस्की से रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वे सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हैं।

उनको कोई मैसेज नहीं दिया जा सकता है। उनका जो नजरिया है, उसका अंत नहीं हो सकता। यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस को बड़ा झटका लगा है। उसका संतुलन खो चुका है।