home page

भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन: राहुल गांधी 145 दिन में 3570 KM चले; क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों को न्योता भेजा;श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक बड़ी रैली

भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन, श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा।
 | 
bharat

Newz Funda, New Delhi कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज क्लोजिंग सेरेमनी होगी। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। हालांकि, एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई थी। श्रीनगर भारी बर्फबारी हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इससे कार्यक्रम में देरी हो सकती है।

क्लोजिंग सेरेमनी में 21 दलों के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। हाल ही पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दलों को आमंत्रित किया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी।

एक दिन पहले ही खत्म हो गई यात्रा

रविवार 29 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया था। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। यात्रा को रविवार को 145 दिन हो गए। जब यात्रा दिल्ली पहुंची थी, तब 9 दिन का रेस्ट (24 से 2 जनवरी) दिया गया था। इस तरह राहुल ने 135 दिन यात्रा की।

श्रीनगर में बोले राहुल- जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो

रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी ने कहा कि आर्टिकल 370 पर हमारा स्टैंड क्लियर है। हमारी वर्किंग कमेटी में इसकी चर्चा हुई है, इसके दस्तावेज दिखा दूंगा। हम जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुताबिक, आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां सब ठीक हो गया है, लेकिन यहां टारगेट किलिंग हो रही है। लोगों में डर का माहौल है। अगर सब कुछ ठीक है तो अमित शाह जम्मू से श्रीनगर तक पदयात्रा करके दिखाएं।