home page

उरी में आतंकी साजिश विफल, 8 AK-74 राइफल और I Love Pakistan लिखे गुब्बारे बरामद

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम होने से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

 | 
fads

Newz Funda, New Delhi यहां कश्मीर संभाग के उरी में एक बार फिर आतंकी मंसूबों को नाकामयाबी हाथ लगी है। यहां पर सुरक्षाबलों की ओर से खुफिया इनपुट के आधार पर इसका पता लगाया गया था।

जिसके बाद सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाई गई थी। जिसके तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद इस टीम ने हासिल किया है। वहीं, इलाके में अब भी चाक-चौबंद व्यवस्था है। 

सेना ने शुरू किया था तलाशी अभियान

तलाशी अभियान में एक बार फिर पाकिस्तान की घिनौनी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। यह भी बता दें कि सेना को इसके बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद तलाशी अभियान में ये सब हथियार बरामद हो गए।

आपको बता दें कि जानकारी मिली थी कि आतंकियों की ओर से हथलंगा सेक्टर में आतंकियों की ओर से हथियार गिराए गए हैं। जिसके बाद ही एलओसी के साथ लगते इलाके में तलाशी अभियान को शुरू किया गया था। जिसके बाद ये हथियार सेना को मिल गए। 

दो घंटे में मिले हथियार

जो सामग्री बरामद हुई है, उसमें हथियार, गोला-बारूद और अन्य चीजें हैं। इसमें AK-74 सीरीज की 8 राइफलें, 24 मैगजीन, 560 कारतूस, 12 चाइनीज पिस्टल, 24 मैगजीन, 9 चाइनीज हैंड ग्रेनेड और 5 पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड सेना की ओर से बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा सुरक्षाबलों ने साथ में 81 गुब्बारे भी हासिल किए हैं। जिनके ऊपर आई लव पाकिस्तान लिखा है। खास बात है कि इनके ऊपर झंडा भी लगाया गया है। जो पाक का है। 5 पाकिस्तानी गनी बैग मिलने के बाद इलाके में ज्यादा सावधानी बरती जा रही है।

इस ऑपरेशन को पूरा करने में सेना को लगभग 2 घंटे का समय लग गया। सेना की ओर से कहा गया है कि आतंक के खिलाफ यह बड़ी सफलता है।

सेना लगातार आतंकियों को कुचलने का काम कर रही है। वहीं, यह पहली बार नहीं है। सीमा के साथ लगते इलाकों में पहले भी पाकिस्तान की ओर से ऐसे हथियार मिलते रहे हैं। पंजाब और जम्मू में ये चीजें कई बार हुई हैं।