home page

Afghanistan में तालिबान ने जारी किया नया फरमान, बेटियों को यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर लगाया बैन

Afghanistan से बड़ी खबर आ रही है। यहां तालिबानी शासन ने नया आदेश जारी किया है।

 | 
sfad

Newz Funda, New Delhi Afghanistan में जब से Taliban की हुकूमत की वापसी हुई है। रोजाना नए-नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। जिनकी दुनियाभर में आलोचना हो रही है। लेकिन फिर भी तालिबान बेपरवाह होकर ऐसे आदेश जारी कर रहा है।    

Taliban ने जो नया आदेश जारी किया है, वह बेटियों को लेकर है। अब अफगानिस्तान में बेटियों को विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने को लेकर बैन लगा दिया गया है।

एक साल से अधिक समय तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता में हो चुका है। इसी कड़ी में फिर से आदेश लाया गया है। इस बैन को अभी अनिश्चितकाल के लिए लागू किया गया है।

यहां के उच्च शिक्षा मंत्री की ओर से इस संबंध में लेटर जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जो यूनिवर्सिटीज बेटियों की पढ़ाई के लिए खुली हैं, उनको बंद किया जा रहा है।  

तीन माह पहले हुआ था टेस्ट

यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया है, जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम के साइन हैं। कहा गया है कि अगले आदेशों तक इस लेटर से सभी महिलाओं की शिक्षा को सस्पेंड किया जा रहा है।

आपको बता दें कि अभी तीन माह पहले ही एक टेस्ट लिया गया था, जो पूरे अफगानिस्तान की हजारों बेटियों और महिलाओं के लिए था। जिसके बाद ही विश्वविद्यालयों में वे एडमिशन ले सकती थीं।

अब नया फरमान जारी कर दिया गया है। जिसके बाद बेटियों का भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। 

पहले भी लागू किए हैं ऐसे फरमान

यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार अपने आदेशों के कारण ही तालिबान चर्चा में रहा है। इससे पहले कहा गया था कि बेटियां उन स्कूलों में नहीं पढ़ सकेंगी, जिनमें पुरुष होंगे।

यानी बेटियों को पढ़ाने की अनुमति सिर्फ महिला टीचरों को होगी। दूसरे स्कूलों में वे नहीं पढ़ सकेंगी। 

इसके बाद एक और भी आदेश जारी हुआ था। जिसमें साफ तौर पर बेटियों को जिम में जाने पर रोक लगा दी गई थी। कई बार ऐसा हो चुका है कि जब तालिबान महिलाओं की आजादी रोकने को फरमान जारी करता रहता है।

हालांकि महिलाएं भी इसको लेकर विरोध जताती रही हैं। लेकिन फिर भी तालिबान बाज नहीं आ रहा है।