home page

...असली पाखंड तो स्मृति ईरानी कर रही हैं, Congress MP इमरान प्रतापगढ़ी ने साधा निशाना ​​​​​​​

कांग्रेस के सांसद Imran Pratapgarhi ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

 | 
sd

Newz Funda, New Delhi कांग्रेस के सांसद Imran Pratapgarhi केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमलावर हो गए हैं।

उन्होंने जोरदार निशाना साधा है। कहा है कि राहुल गांधी पाखंडी नहीं, बल्कि पाखंडी स्मृति ईरानी हैं। वे आज गैस के दाम 450 रुपये होने पर ढोंग कर रही थीं।

जिसमें सच्चाई नाम की कोई चीज नहीं है। कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अब इसको लेकर पलटवार किया है।

उन्होंने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पाखंडी बताया है।

सांसद का यह बयान उस वक्त आया है। जब स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टारगेट कर रही हैं। 

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गंभीर आरोप राहुल गांधी पर लगाए थे। पाखंड करने का आरोप लगाया था।

इस पर पलटवार करते हुए इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी पाखंडी नहीं, बल्कि पाखंडी स्मृति ईरानी हैं जो गैस के दाम 450 रुपये होने पर ढोंग कर रही थीं।

सिलेंडर लेकर धरना दे रही थीं, लेकिन आज गैस के दाम 1200 के करीब हैं तो वो मौन हैं। 

बोलने के लिए कम से कम स्तर चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि जब प्याज 10, 20 रुपये किलो था तो गले में माला टांग के घूमती फिरती थीं, लेकिन अब एक शब्द नहीं बोल रही हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी पर बोलने का स्तर स्मृति ईरानी का नहीं है। बीजेपी इस बार कांग्रेस के ट्रैप में आ गई। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार असल मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि बीजेपी के पास मुद्दे ही नहीं हैं। 

ये कहा था स्मृति ने

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है वो सनातन धर्म के साथ पाखंड करते हैं।

वह धर्म को सिर्फ चुनाव या राजनीति के हिसाब से परिभाषित करने का दुस्साहस करते हैं।

अगर राहुल गांधी के मन में महिलाओं की इतनी ही इज्जत होती तो मल्लिकार्जुन Khadge की जगह किसी महिला को पार्टी का अध्यक्ष बना देते।