home page

Mainpuri में हमेशा रहा सैफई परिवार का वर्चस्व, इस बार रघुराज शाक्य और डिंपल यादव में कड़ा होगा मुकाबला

मैनपुरी में लोकसभा सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होना प्रस्तावित है। हमेशा से यहां सैफई परिवार का वर्चस्व रहा है।

 | 
dasf

Newz Funda, Mainpuri इस बार मैनपुरी में सपा की डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य में कड़ा मुकाबला है।

आपको बता दें कि इस सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है। जिसके नतीजों की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

यहां से चुनाव मैदान में कुछ क्षेत्रीय दलों के कैंडिडेट भी मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला बीजेपी और सपा के ही बीच है।

सपा प्रत्याशी के पक्ष में सैफई परिवार और पूर्व मंत्री, विधायक गली-गली वोट मांग रहे हैं।

वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री वोट मांग रहे हैं। 

सपा और भाजपा का चुनावी गणित जातिगत आधार पर टिका हुआ है। सपा अपने कोर वोटबैंक की दमभर जीत का दावा कर रही है।

वहीं भाजपा शाक्य वोट के आधार समाजवादी गढ़ को फतह करने की बात कह रही है। चुनाव प्रचार में दोनों ही दल पीछे नहीं है।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव की कमान खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभाल रखी है। प्रदेश भर के नेता, पूर्व मंत्री और विधायक सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी के चुनाव की कमान प्रदेश कार्यसमिति ने संभाल रखी है। प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी मैनपुरी में प्रवास कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीस से अधिक मंत्री घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। 

चुनाव में मुद्दा किसी भी दल के पास नहीं है। सपा जहां नेताजी के नाम से मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश में है।

वहीं, भाजपा मोदी और योगी सरकार की ओर से लागू योजनाओं को पैराशूट बनाकर मैदान में उतरी है। फिलहाल दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर है।

दोनों ही दलों के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। अब जीत किसकी होगी यह तय मतदाताओं की ओर से किया जाएगा।

वर्ष       सांसद                   पार्टी 
1952   बादशाह गुप्ता          कांग्रेस
1957   वंशीदास धनगर        प्रसोपा
1962   बादशाह गुप्ता          कांग्रेस
1967   महाराज सिंह           कांग्रेस
1971   महाराज सिंह           कांग्रेस
1977   रघुनाथ सिंह वर्मा      लोकदल 
1980   रघुनाथ सिंह वर्मा      जनता पार्टी 
1984   बलराम सिंह यादव    कांग्रेस 
1989   उदयप्रताप सिंह यादव जनता दल
1991   उदयप्रताप सिंह यादव सजपा 
1996   मुलायम सिंह यादव    सपा
1998   बलराम सिंह यादव    सपा
1999   बलराम सिंह यादव    सपा
2004   मुलायम सिंह यादव    सपा
2004   धर्मेंद्र यादव- उपचुनाव सपा
2009   मुलायम सिंह यादव    सपा
2014   मुलायम सिंह यादव    सपा
2014   तेजप्रताप यादव उपचुनाव सपा
2019   मुलायम सिंह यादव    सपा

ये भी हैं मैदान में 
भूपेंद्र सिंह धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
प्रमोद यादव भारतीय कृषक दल 
सुषमा देवी निर्दलीय 
सुरेशचंद्र निर्दलीय 

2014 का नतीजा
प्रत्याशी                 दल     मिले वोट 
मुलायम सिंह यादव   सपा     595918
शत्रुघन सिंह चौहान   भाजपा  231252
डॉ. संघमित्रा मौर्या    बसपा   142833

2014 उपचुनाव का नतीजा
तेजप्रताप यादव    सपा        653786
प्रेमसिंह शाक्य     भाजपा     332537
अवधेश शाक्य    रासद       5587

2019  का नतीजा
मुलायम सिंह यादव सपा      524926
प्रेमसिंह शाक्य      भाजपा    430537
ओमवीर लोधी   जेएएसएसपी 2580