home page

Ujjain पहुंची Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, महाकाल के करेंगे दर्शन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन पहुंच गई है। वे यहां महाकाल के दर्शन करेंगे।

 | 
df

Newz Funda, Ujjain उज्जैन में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पहुंच गई है। जहां पर राहुल गांधी की बड़ी सभा होने जा रही है।

आपको बता दें कि यहां राहुल गांधी महाकाल के दर्शन भी करेंगे। आज एमपी पहुंचे यात्रा को सात दिन हो चुके हैं।

जिसके बाद कई सभाओं का आयोजन हो चुका है। मंगलवार को यह यात्रा सुबह सांवेर से शुरू होकर उज्जैन जिले में पहुंची है।

दोपहर बाद माना जा रहा है कि यहां राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है।

यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।

यात्रा यथार्थ फ्यूचरिस्टिक स्कूल निनोरा में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकेगी। बताया जा रहा है कि रास्ते में राहुल बड़े जिनालय भी जाएंगे।

इससे पहले सोमवार को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे।

वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे।

निनोरा के पास बलराम जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ।

निनोरा में 108 बटुकों ने मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

राहुल गांधी उज्जैन में कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण करेंगे।

यात्रियों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
भारत जोड़ो यात्रियों की एक कार का सांवेर से निनोरा के बीच देर रात एक्सीडेंट हो गया। कार छत्तीसगढ़ पासिंग है।

इस पर यात्रा के झंडे लगे हैं। कार किसकी है और कौन चला रहा था अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

राहुल गांधी की यात्रा यहीं से गुजरने वाली है। भारत जोड़ो यात्रियों की एक कार का सांवेर से निनोरा के बीच देर रात एक्सीडेंट हो गया।

कार छत्तीसगढ़ पासिंग है। इस पर यात्रा के झंडे लगे हैं। कार किसकी है और कौन चला रहा था अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

राहुल गांधी की यात्रा यहीं से गुजरने वाली है।

वहीं, दंपती कुलदीप वर्तक और प्रियंका वर्तक मुंबई से राहुल गांधी से मिलने आए।

उनके पास अपने सांसद चाचा सचिन दामोदर सिंगड़ा के साथ राजीव गांधी का फोटो लेकर आए।

ये फोटो उन्होंने राहुल को भेंट की। दंपती के साथ उनकी 4 साल की बेटी भी आई।