केजरीवाल की नगरी दिल्ली में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, देखें वायरल तस्वीरें
यात्रा अपने 108वें दिन 24 दिसंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस यात्रा में विरोधी दल भी शामिल हो सकता है.

Newz Funda, New Delhi कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज सुबह दिल्ली पहुंच चुकी है। इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रीय राजधानी में पूरा दमखम दिखाने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई विरोधी दलों के नेता भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, हरियाणा में यात्रा के दौरान डीएमके नेता कनिमोई भी शामिल हुईं। उन्होंने ट्विटर पर राहुल गांधी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेकर बहुत खुशी हुई।
Bharat Jodo Yatra
इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यात्रा में अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस चाहती है कि दिल्ली में प्रवेश कर रही यात्रा को यहां और बड़ा रूप दिया जाए। यात्रा में अभी तक अलग-अलग राज्यों में कई दलों के नेता और सेलिब्रिटी शामिल होकर समर्थन जाहिर कर चुके हैं। यात्रा अपने 108वें दिन 24 दिसंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। पार्टी का दावा है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
अभिनेता कमल हासन होंगे यात्रा में शामिल
Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान दक्षिण भारत के अभिनेता कमल हासन शामिल होंगे। इसके अलावा कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेता भी यात्रा में जाएंगे। शुक्रवार को पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते मक्कल निधि मय्यम (एमकेएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें राहुल गांधी ने यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
Bharat Jodo Yatra
उन्होंने कहा था कि वह 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस नेता के मुताबिक, दिल्ली में कम से कम 40 से 50 हजार यात्रियों के शामिल होने की संभावना है।
विभिन्न समुदाय से जड़े लोग स्वागत करेंगे
पूर्व विधायक एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जयकिशन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए विभिन्न समुदायों के साथ मिलकर तैयारी की है। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि वीर सेना, वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी, अंबेडकर वीर सेना, भूमिहीन संघर्ष समिति, बंजारा महासभा, जाटव महासभा आदि ने मिलकर बदरपुर से आश्रम चौक लालबत्ती तक तीन बड़े-बड़े पंडाल-स्टेज बनाए हैं।
Bharat Jodo Yatra
यात्रा के स्वागत के लिए साधु-संत, ब्राह्मण, पुरोहित के अलावा डीयू एवं आईपी यूनिवर्सिटी के छात्र भी जुटेंगे। उन्होंने कहा कि रैली से 'आप' और भाजपा डर गई है। कोरोना का सहारा लेकर वह यात्रा को खत्म करने की कोशिश कर रही है।
भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र सरकार परेशान खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है, जिसके चलते वह इसे कोई न कोई बहाना बनाकर रोकना चाहती है। उन्होंने पार्टी के प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह टिप्पणी की।
Bharat Jodo Yatraकोरोना पर केंद्र सरकार देरी से सचेत हुई चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शु्क्रवार को कहा कि चीन के ओमीक्रोन वायरस के नए उपस्वरूप बीएफ.7 का भारत में नवंबर से पहले ही पता चल गया था, लेकिन सरकार अब सचेत होने की बात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की एक साजिश है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यह भी कहा कि अगर सरकार की तरफ से कोई प्रोटोकॉल जारी होता है तो उनकी पार्टी इसका पूरा पालन करेगी।
कांग्रेस का 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अगले महीने से शुरू होने वाले पार्टी के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को चर्चा की। इस दौरान पार्टी ने 26 जनवरी से देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाने का फैसला किया।
Bharat Jodo Yatra
पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी महासचिव, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल हुए।